भारती सिंह को मिली अस्पताल से छुट्टी, डिलीवरी के पांच दिन बाद लौटी बेटे को लेकर घर

Khushboo Dogra

Updated Dec 24, 2025, 20:00 IST

कॉमेडी क्वीन भारती सिंह के घर खुशियों ने दस्तक दे दी है। मां बनने के बाद अब भारती सिंह को अस्पताल से छुट्टी मिल गई है और डिलीवरी के पांच दिन बाद वह अपने बेटे को लेकर घर लौट आई हैं। इस खुशखबरी के सामने आते ही फैंस और सेलेब्स की ओर से बधाइयों का सिलसिला शुरू हो गया था। अस्पताल से बाहर आते वक्त भारती के चेहरे पर मां बनने की खुशी साफ नजर आई। सोशल मीडिया पर भी उनकी तस्वीरें और वीडियो तेजी से वायरल हो रहे हैं। इस दौरान भारती सिंह ने मीडिया के जरिए फैंस को धन्यवाद कहा आशीर्वाद और बधाइयों के लिए। बता दें 19 दिसंबर को भारती ने बेटे को जन्म दिया था।