टीवी की पॉपुलर एक्ट्रेस फरहाना भट्ट ने अपनी एक्टिंग और अंदाज से लोगों का खूब दिल जीता है। फरहाना भट्ट ने 'बिग बॉस 19' में रहकर खूब सुर्खियां बटोरी थीं। उनकी फैन फॉलोइंग में भी काफी इजाफा हुआ। वहीं हाल ही में फरहाना भट्ट ने टेली टॉक संग बातचीत में अपनी जिंदगी और स्ट्रगल से जुड़ी कई चीजें साझा कीं। फरहाना भट्ट ने बताया कि उन्होंने अपने स्कूल का खर्च निकालने के लिए कश्मीर में छोटे-मोटे विज्ञापन किये थे, जिसके बारे में उनकी मां के अलावा परिवार के किसी भी सदस्य को नहीं पता था। फरहाना ने बताया कि जब एक बार विज्ञापन टीवी पर आ गया तो घर में उनके बवाल हो गया था।