Ban Ke Dikha Ikkis Song: अगस्त्य नंदा का जोश नसों में भर देगा बारूद, देखें वीडियो

Rahul Sharma

Updated Dec 9, 2025, 17:01 IST

Ban Ke Dikha Ikkis Song: अगस्त्य नंदा की नई फिल्म इक्कीस इन दिनों खूब चर्चा में है। इस फिल्म के साथ अगस्त्य नंदा थिएट्रिकल डेब्यू करने जा रहे हैं। फिल्म इक्कीस में जयदीप अहलावत और धर्मेंद्र जैसे मंझे हुए कलाकार भी हैं, जो अपनी एक्टिंग का लोहा मनवा चुके हैं। श्रीराम राघवन के डायरेक्शन में बनी फिल्म इक्कीस का नया गाना बन के दिखा इक्कीस कुछ देर पहले ही रिलीज हुआ है, जो सिनेमाप्रेमियों की नसों में बारूद भर देगा और हर कोई अगस्त्य नंदा की तरह ही मातृभूमि के लिए जान न्योछावर करने को तैयार हो जाएगा।