टीवी के धमाकेदार शो 'बड़े अच्छे लगते हैं सीजन 4' पर जल्द ही ताला लगने वाला है। शिवांगी जोशी और हर्षद चोपड़ा स्टारर 'बड़े अच्छे लगते हैं 4' को लेकर बीते दिन खबर आई थी कि मेकर्स ने इसे बंद करने का फैसला कर लिया है। लीप और कहानी में फेरबदल के बाद भी "बड़े अच्छे लगते हैं नया सीजन' की टीआरपी में कोई बढ़त नहीं देखने को मिली। शो में भले ही हर्षद चोपड़ा और शिवांगी जोशी की केमिस्ट्री को खूब पसंद किया गया, लेकिन 'बड़े अच्छे लगते हैं नया सीजन' अपने पिछले तीन सीजन की तरह इतिहास रचने में नाकाम साबित हुआ है।