Baaghi 4 Song Guzaara: हरनाज संधू के आशिक बने टाइगर श्रॉफ, देखें वीडियो

Rahul Sharma

Updated Aug 18, 2025, 12:05 IST

Baaghi 4 Song Guzaara: अभिनेता टाइगर श्रॉफ की नई फिल्म बागी 4 का पहला गाना गुजारा रिलीज हो गया है, जिसमें वो हरनाज संधू के साथ आशिकी करते दिखाई दे रहे हैं। बागी 4 एक रोमांटिक एक्शन ड्रामा है, जिसकी कहानी टाइगर श्रॉफ के किरदार के आसपास घूमती दिखाई देगी। गाने के मुताबिक टाइगर को हरनाज के साथ बेइंतेहा इश्क होगा, जिसकी वजह से वो पूरी दुनिया से लड़ने के लिए तैयार हो जाएंगे। वैसे आपको फिल्म बागी 4 का नया गाना कैसा लगा, हमें कमेंट में जरूर बताएं।