Awarapan 2 Teaser: दर्द से पुराना रिश्ता निभाने आए इमरान हाशमी

Rahul Sharma

Updated Jun 29, 2026, 11:24 IST

Awarapan 2 Teaser: इमरान हाशमी ने करियर में कई सुपरहिट मूवीज दी हैं लेकिन सालों पहले आई उनकी आवारापन अब तक लोगों के जहन में जिंदा है। जल्द ही वो इस मूवी के सीक्वल में दिखाई देंगे, जिसका पहला टीजर दर्शकों के सामने है। इस टीजर में इमरान हाशमी अपने उसी चिर-परिचित अवतार में दिखाई दे रहे हैं, जिसके लिए वो फैंस के बीच फेमस हैं। ऐसा लग रहा है कि आवारापन 2 सालों बाद बॉक्स ऑफिस पर उनकी वापसी कराएगी और दर्शकों का खूब मनोरंजन करेगी। फिल्म आवारापन 2 को मेकर्स 14 अगस्त के दिन रिलीज करेंगे, जिस दिन सनी देओल की बंटवारा 1947 आएगी। ये इस साल का बिगेस्ट क्लैश होगा, जिसके लिए सभी एक्साइटेड हैं।