Arrah Ballia Chhapra Song: ऋतू सिंह दिखी पवन सिंह की क्यूट केमिस्ट्री, देखें वीडियो

Lalit Kumar

Updated Sep 19, 2025, 20:01 IST

Arrah Ballia Chhapra Song: भोजपुरी सिनेमा के सुपरस्टार और सिंगर पवन सिंह इन दिनों खूब चर्चा में बने हुए हैं। हिंदी ऑडियंस के बीच भी पवन सिंह के गाने खूब धूम मचा रहे हैं। ऐसे में अब पवन सिंह का एक गाना 'आरा बलिया छपरा' यूट्यूब पर खूब पसंद किया जा रहा है। इस गाने में पवन सिंह के साथ ऋतू सिंह नजर आ रही हैं। दोनों की केमिस्ट्री ने फैन्स को भी तारीफ करने पर मजबूर कर दिया है। इस गाने को पवन सिंह और अनुपमा यादव ने मिलकर गाया है। गाने के बोल विनय बिहारी ने लिखे हैं जबकि शुभम राज ने इसका म्यूजिक दिया है। आइए देखें ये वीडियो...