Rise And Fall में अर्जुन बिजलानी ने दर्ज की जीत, आकृति नेगी की हरकतों पर तोड़ी चुप्पी

ashna malik

Updated Oct 17, 2025, 16:27 IST

टीवी के पॉपुलर एक्टर अर्जुन बिजलानी ने इस साल 'राइज एंड फॉल' में हिस्सा लिया था। खास बात तो यह है कि एक्टर ने अशनीर ग्रोवर के शो में जीत भी दर्ज की। अर्जुन बिजलानी ने आरुष भोला और बिग बॉस मराठी फेम अरबाज पटेल को मात देते हुए शो में जीत दर्ज की। जहां अर्जुन बिजलानी के हाथ चमचमाती ट्रॉफी लगी तो वहीं आरुष भोला फर्स्ट और अरबाज पटेल सेकंड रनरअप रहे। अर्जुन बिजलानी ने स्टेज पर रहते हुए अनाया बांगर से किया हुआ वादा पूरा करने की भी बात कही। वहीं दूसरी ओर अर्जुन बिजलानी ने आकृति नेगी द्वारा मिडल फिंगर दिखाने पर भी चुप्पी तोड़ी।