लंदन शिफ्ट होने की खबरों के बीच अनुष्का शर्मा ने शेयर किया पोस्ट, कही ये बात

Abhay

Updated Jul 8, 2024, 20:18 IST

अनुष्का शर्मा और विराट कोहली को लेकर कई दिनों से खबरें चल रही हैं कि कपल इंडिया को छोड़कर लंदन शिफ्ट हो सकता है। इसको लेकर तरह-तरह के दावे भी किए गए। अब इन सब खबरों के बीच अनुष्का शर्मा ने अपने सोशल मीडिया हैंडल से एक पोस्ट शेयर किया है, जिसे लंदन शिफ्ट होने वाले रूमर्स से जोड़ा रहा है। अनुष्का शर्मा ने बेरीज, अंगूर और स्ट्राबेरी की तस्वीर के साथ हार्ट वाला इमोजी बनाया है। अनुष्का की ये पोस्ट सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही है।