एक्सीडेंट के बाद भी नहीं पिघला अनुराग डोभाल के पिता का दिल, संपत्ति और परिवार से किया बेदखल

ashna malik

Updated Mar 10, 2026, 15:08 IST

'बिग बॉस 17' से सुर्खियां बटोरने वाले अनुराग डोभाल इन दिनों अस्पताल में हैं। दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे पर अनुराग डोभाल ने तेज रफ्तार कार चलाते हुए खुदकुशी की कोशिश की थी। हालांकि अभी अस्पताल में उनकी हालत पहले से काफी बेहतर है। लेकिन इन सबके बीच अनुराग डोभाल पर अब एक और मुसीबत आ गिरी है। दरअसल, अनुराग डोबाल के पिता जगदंबा प्रसाद डोभाल ने उन्हें अपने परिवार और संपत्ति से बेदखल कर दिया है। अनुराग डोभाल के पिता ने लोकल अखबार के जरिए इस बात का ऐलान किया है। उनका कहना है कि अनुराग डोभाल और पत्नी रितिका चौहान के किसी भी कृत्य का वो जिम्मेदार नहीं होंगे।