Anupama: राही की हेकड़ी निकालेगी अनुपमा, कोठारी खानदान को मिलेगा झटका

Khushboo Dogra

Updated Jul 30, 2025, 13:30 IST

Anupama: रूपाली गांगुली, अद्रिजा रॉय और शिवम खजुरिया स्टारर सीरियल 'अनुपमा' में देखने को मिला कि मंदिर में होगी जहां अनुपमा के हाथ से फिसलकर माता की चुनरी राही के सिर पर जा गिरेगी। पंडित जी राही को चुनरी माता रानी का आशीर्वाद बताएंगे तभी वो कहेगी नहीं चाहिए ऐसा आशीर्वाद। फेंकी हुई चुनरी को अनुपमा पकड़कर बोलेगी कि राही कम से कम भगवान के घर में तो शांति रख। ऐसे में राही कहेगी कि अनुपमा को देखकर ही मुझे आग लग जाती है। आपसे मेरा कोई रिश्ता नहीं है मैं सिर्फ अनुज कपाड़िया की बेटी हूँ। डांस मुकाबले में हारने के लिए तैयार रहना। अनुपमा भी करारा जवाब देते हुए कहेगी कि अनुज तेरे पिता बनने से पहले मेरे पति थे। साथ ही अंश और प्रार्थना कोठारी परिवार को बताएंगे कि वो जल्द ही शादी करने वाले हैं।