रश्मिका दे रही है साइबर सैफ्टी और मेंटल हेल्थ को बढ़ावा

Times Now Digital

Updated Oct 17, 2024, 17:23 IST

रश्मिका मंदाना अब फिल्मों से अलग एक नए रोल में नजर आ रही है। वो इंडियन साइबर क्राइम कोऑर्डिनेशन सेंटर की नैशनल एंबेसडर के तौर पर साइबर सैफ्टी को प्रमोट कर रही है। इसके जरिए वो महिलाओं के प्रति हो रहें साइबर क्राइम के खिलाफ लोगों के बीच जागरूकता फैलाने की कोशिश कर रही है। रश्मिका का इसी साल की शुरुआत में एक डीपफेक वायरल हुआ था। इस घटना ने उनके जीवन पर गहरा प्रभाव छोड़ा है। एक पीड़िता होने के कारण वो एक साइबर क्राइम विक्टिम की मनोदशा को भली-भांति समझ सकती हैं। उनके इस नेक कार्य से जुड़ने के कारण भारी संख्या में लोगों तक इसके खिलाफ जागरूकता फैलेगी और ज्यादा से ज्यादा लोगों को उनकी मेंटल हेल्थ ठीक रखने में मदद मिलेगी।