Ananya Panday ने अपने पुराने रिलेशनशिप को लेकर किया ऐसा खुलासा, सुनकर हैरान रह गए फैंस

Madhav Sharma

Updated Nov 28, 2024, 16:52 IST

बॉलीवुड एक्ट्रेस अनन्या पांडे इन दिनों अमेरिकी मॉडल वॉकर ब्लैंको के साथ डेटिंग की अफवाह के चलते सुर्खियों में हैं। अब एक्ट्रेस ने हाल ही में अपने पिछले रिश्तों को लेकर एक बड़ा खुलासा किया है। अनन्या ने एक पॉडकास्ट में बात करते हुए कहा कि अपने पार्टनर को खुश करने के लिए उन्होंने कई मायनों में खुद को बदलने की कोशिश की थी। लेकिन उन्हें कभी टॉक्सिक फील नहीं हुआ था। कुछ समय पहले ही आदित्य रॉय कपूर के साथ उनके ब्रेकअप की खबरें भी सामने आई थीं।