फिल्मफेयर ओटीटी अवॉर्ड्स 2025 की ट्रॉफी जीतने के बाद 7 वें आसमान पर पहुंचे विक्रांत-अनन्या, देखें वीडियो

फिल्मफेयर ओटीटी अवॉर्ड्स 2025 हाल ही में मुंबई में हुआ। इस इवेंट में बॉलीवुड से लेकर टीवी तक के सितारे शामिल हुए। बता दें कि इनमें से कई स्टार्स ने अवॉर्ड भी जीता। इस लिस्ट में अनन्या पांडे और विक्रांत मैसी के नाम शामिल है। अनन्या पांडे ने बेस्ट एक्ट्रेस का अवॉर्ड जीता। इस बारे में एक्ट्रेस ने कहा, आपका इतना प्यार और सपोर्ट ही ये जीत का राज है।' वहीं विक्रांत मैसी ने सेक्टर 36 के दमदार रोल के लिए बेस्ट एक्टर अवॉर्ड जीता और शुक्रिया अदा किया। दोनों स्टार्स ने एक्सक्लूसिव इंटरव्यू में अपनी खुशी और कहानियां शेयर कीं। ज्यादा जानकारी के लिए इस वीडियो को जरूर देखें।

© 2026 Bennett, Coleman & Company Limited