Anant Ambani- Radhika Merchant के स्टाइलिश लुक पर अटकी फैंस की निगाहें, संगीत सेरेमनी की फोटो हुईं वायरल

Priyanka Jha

Updated Jul 6, 2024, 21:00 IST

Anant Ambani-Radhika Merchant की सगाई की तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। कपल संगीत सेरेमनी में स्टाइलिश आउटफिट में नजर आया। ऑफ व्हाइट लहंगे में राधिका बेहद खूबसूरत लग रही हैं। राधिका के लहंगे में डायमंड का काम किया गया। अनंत गोल्डन कलर के शेरवानी में नजर आए। रिपोर्ट्स के अनुसार, अनंत के कुर्ते में सोने की कड़ाई की गई है। अनंत और राधिका के स्टाइलिश आउटफिट ने लोगों का ध्यान जमकर खींचा है। अनंत और राधिका के संगीत सेरेमनी में कई बॉलीवुड सितारे नजर आए। कपल के संगीत सेरेमनी में सलमान खान, अनन्या पांडे, आदित्य रॉय कपूर, रणबीर कपूर, आलिया भट्ट, रणवीर सिंह, दीपिका पादुकोण समेत कई सितारे नजर आए। कपल 12 जुलाई को शादी के बंधन में बंधेगा।