शादी के नाम से जान छुड़ाते दिखे Aly Gony, बताया आखिर क्यों हो रही है देर

ashna malik

Updated Jul 26, 2025, 19:16 IST

टीवी के चर्चित एक्टर अली गोनी ने इंडस्ट्री में जबरदस्त पहचान बनाई है। अली गोनी ने 'ये है मोहब्बतें' सीरियल से खूब सुर्खियां बटोरी थीं। वहीं 'लाफ्टर शेफ्स 2' में अली गोनी के टैलेंट ने हर किसी को हैरान करके रख दिया है। लेकिन इन सबसे इतर अली गोनी अक्सर अपने और जैस्मिन भसीन के रिलेशनशिप को लेकर खूब सुर्खियों में रहते हैं। दोनों अब लिव-इन रिलेशनशिप में रह रहे हैं। हालांकि उनसे अक्सर सवाल किये जाते हैं कि वे कब शादी कर रहे हैं। टेली टॉक संग बातचीत के दौरान भी अली से उनका मैरिज प्लान पूछा गया। इसपर अली गोनी ने कहा कि हम में से कोई देर नहीं कर रहा, भगवान देर कर रहे हैं।