Alpha Q Song Out: बॉलीवुड एक्ट्रेस हुमा कुरैशी की फिल्म 'बेबी डू डाई डू' कल सिनेमाघर में रिलीज होने वाली है। रिलीज से एक दिन पहले मेकर्स ने यूट्यूब पर 'बेबी डू डाई डू' का नया गाना 'अलफा क्यू' रिलीज कर दिया है। इस गाने में साकिब सलीम के किलर डांस मूव्स नजर आ रहे हैं। गाने को अर्जुन अय्यर ने लिखा है जबकि लिरिक्स डब्ल्यूबी सैम ने लिखे हैं। इस गाने को फैन्स खूब पसंद कर रहे हैं। इस मूवी में हुमा कुरेशी और साकिब सलीम के अलावा सिकंदर खेर, चंकी पांडे, सीमा पाहवा, रचित सिंह, विद्या मालवदे, हिमांशु मलिक, मरुधर शेखावत और अरुण कुशवाह अहम रोल में दिखाई देंगे। यहां देखिए गाने का वीडियो...