Allu Arjun ने फैंस को कराई आलीशान घर की सैर, 'पुष्पा 2' के सेट की भी दिखाई झलक

ashna malik

Updated Aug 30, 2023, 19:48 IST

साउथ सिनेमा के सुपरस्टार अल्लू अर्जुन इन दिनों अपनी अपकमिंग मूवी 'पुष्पा: द रूल' की तैयारी में लगे हुए हैं। कुछ ही दिनों पहले अल्लू अर्जुन को उनकी मूवी 'पुष्पा: द राइज' के लिए नेशनल अवॉर्ड से नवाजा गया था। उन्हें बेस्ट एक्टर का खिताब मिला था, जिसके बाद अल्लू अर्जुन की खुशी सातवें आसमान पर थी। लेकिन इन सबसे इतर हाल ही में अल्लू अर्जुन ने फैंस को अपने घर की सैर कराई। अल्लू अर्जुन ने अपने घर से जुड़ा वीडियो इंस्टाग्राम एकाउंट पर शेयर किया है, जिसमें वह फैंस का स्वागत करते दिखाई दिये। इस वीडियो को देखकर कहा जा सकता है कि अल्लू अर्जुन महल जैसे खूबसूरत घर में रहते हैं। इसके अलावा उन्होंने 'पुष्पा: द रूल' के सेट की भी सैर कराई। अल्लू अर्जुन के घर में फैंस को उनके ढेरों पुरस्कार भी देखने को मिले।