Jhoom Sharaabi Teaser Release: अजय देवगन स्टारर फिल्म 'दे दे प्यार दे 2' का अच्छा खासा बज बना हुआ है। इस बीच ये खबर सामने आई है कि फिल्म का नया गाना 'झूम शराबी' जल्द ही रिलीज होने वाला है। मंगलवार को मेकर्स ने गाने की रिलीज की घोषणा की। मेकर्स ने यूट्यूब पर गाने का टीजर शेयर किया है, जो कि इंटरनेट की दुनिया में छा गया है। बता दें कि ये गाना झूम शराबी बुधवार को रिलीज हो रहा है। इस गाने में हनी सिंह धमाल मचाने वाले हैं। फैंस नए गाने को सुनने के लिए काफी बेकरार है। बताते चलें कि फिल्म 'दे दे प्यार दे 2' 14 नवंबर को बड़े पर्दे पर रिलीज होगी।