Aishwarya Rai ने धूम-धड़ाके से मनाया मां का जन्मदिन, अभिषेक बच्चन की गैर मौजूदगी में हुआ जश्न

ashna malik

Updated May 24, 2024, 15:38 IST

बॉलीवुड की मशहूर एक्ट्रेस ऐश्वर्या हाल ही में कांस फिल्म फेस्टिवल 2024 से लौटी हैं। वहीं आते ही उन्होंने अपनी मम्मी का धूमधड़ाके के साथ जन्मदिन मनाया। ऐश्वर्या राय ने अपनी मम्मी के बर्थडे सेलिब्रेशन की तस्वीरें भी साझा की हैं, जिसमें उनकी मम्मी ढेर सारे केक के साथ बैठी नजर आईं। आराध्या बच्चन भी जश्न में शामिल होती दिखीं। हालांकि इस जश्न से अभिषेक बच्चन गायब रहे। ऐश्वर्या राय की मम्मी के जन्मदिन से जुड़ी ये तस्वीरें देखते ही देखते सोशल मीडिया पर भी वायरल हो रही हैं। हालांकि सबकी नजरें अभिषेक बच्चन को भी ढूंढती दिखीं।