बॉलीवुड के मशहूर एक्टर सैफ अली खान के घर पर हुई रॉबरी में उनपर चाकू से हमला किया गया था। बेटे जेह को बचाते वक्त सैफ अली खान चोटिल भी हो गए थे, जिसके बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया। हालांकि जब सैफ अली खान को अस्पताल से छुट्टी मिली, तब उन्हें देखने के लिए फैंस के साथ-साथ मीडिया का भी जमावड़ा लग गया था। हैरत की बात तो यह है कि सैफ अली खान पर हमले के बाद करीना कपूर की कार पर भी हमला हुआ था। इस हादसे से करीना कपूर बहुत ज्यादा सहम गई थीं। िस बात का खुलासा खुद रोनित रॉय ने किया है।