आदित्य रॉय कपूर ने रिलेशनशिप पर तोड़ी चुप्पी, कहा-'मुझे कमिटमेंट से डर नहीं लगता'

Poonam Shukla

Updated Oct 19, 2024, 19:44 IST

आदित्य रॉय कपूर ने हाल ही में करीना कपूर के शो में बड़ा खुलासा किया है। बता दें एक्टर ने अपने रिलेशनशिप पर चुप्पी तोड़ी है। एक्टर ने कहा कि वह कभी भी कमिटमेंट से नहीं डरते हैं क्योंकि उनके रिलेशनशिप लंबे समय तक चले हैं। बता दें एक्टर एक बार 5 साल तक रिलेशनशिप में थे और एक बार दो साल के लिए। आदित्य रॉय कपूर दो साल तक अनन्या पांडे के साथ रूमर्ड रिलेशनशिप में थे।