अभिषेक मल्हान ने शेयर की अपनी मां की इमोशनल स्टोरी, एक्टर ने गुस्सा नहीं आने के खोले राज

Poonam Shukla

Updated Oct 12, 2024, 18:09 IST

अभिषेक मल्हान ने कहा कि उनकी मम्मी के यूट्यूब के ब्लॉग शुरू करने से पहले और करने के बाद में बहुत अंतर था। उनका आत्मविश्वास बढ़ा था। वह अब अपनी जिंदगी जी रहे हैं पहले वो जिंदगी काट रही थीं। अभिषेक ने कहा लोग अक्सर उनके माता-पिता से पूछते हैं कि अभिषेक मल्हान गुस्सा क्यों नहीं करते। इसपर अभिषेक मल्हान ने बताया कि उन्हें गुस्सा आता ही नहीं है। उन्होंने कहा की सोशल मीडिया पर गुस्सा करने का कोई फायदा नहीं है। उन्होंने कहा कि अगर कोई मेरे सामने बकवास करेंगे तो सामने सुनने की हिम्मत भी रखे, लेकिन सोशल मीडिया में गुस्सा करके कोई मतलब नहीं है।