Abhishek Kumar ने सिद्धिविनायक मंदिर में किया दर्शन, KKK 14 में जाने से पहले लिया बप्पा का आशीर्वाद

Times Now Digital

Updated May 21, 2024, 23:13 IST

रोहित शेट्टी (Rohit Shetty) के शो खतरों के खिलाड़ी 14 (Khatron Ke Khiladi 14) को लेकर काफी बज बना हुआ है। शो में अभिषेक कुमार हिस्सा लेंगे। एक्टर शो में जाने से पहले सिद्धिविनायक मंदिर पहुंचे थे। एक्टर ने शो में हिस्सा लेने से पहले बप्पा का आशीर्वाद लिया। एक्टर का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में एक्टर काफी खुश नजर आ रहे हैं। एक्टर खतरों के खिलाड़ी 14 से पहले बिग बॉस 17 में नजर आए थे। एक्टर ने लोगों का दिल जीत लिया है। अभिषेक बिग बॉस 17 के फर्स्ट रनरअप थे। खतरों के खिलाड़ी की शूटिंग जल्द शुरू होगी। इस बार शो की शूटिंग रोमानिया में होगी।