Bigg Boss 17 में धांसू एंट्री मारने के लिए तैयार हैं Abdu Rozik, गेम में लगाएंगे तड़का

ashna malik

Updated Nov 30, 2023, 18:37 IST

'बिग बॉस 16' के जरिए सबका दिल जीतने वाले अब्दु रोजिक एक बार फिर से सुर्खियों में आ गए हैं। दरअसल, वह हाल ही में मुंबई आए हैं। मुंबई एयरपोर्ट पर अब्दु रोजिक ने न केवल पैपराजियों से जमकर बातें कीं, बल्कि अपने फैंस के साथ खूब पोज भी दिया। अब्दु रोजिक को लेकर अब यह खबरें आ रही हैं कि वह जल्द ही 'बिग बॉस 17' में भी नजर आ सकते हैं। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो वह कंटेस्टेंट्स की गेम में तड़का लगाने के लिए नजर आ सकते हैं। हालांकि अब्दु रोजिक का 'बिग बॉस 17' में आना लोगों को खासा पसंद नहीं आ रहा है। दरअसल, उनके 'बिग बॉस 17' में कदम रखने की बात पर एक यूजर ने लिखा, "अब्दु को कोई और काम नहीं है क्या।" बता दें कि वह 'खतरों के खिलाड़ी 13' में भी नजर आए थे।