बने-बनाए करियर को ठुकराकर बिजनेस करने चलीं ये TV एक्ट्रेस, अब जी रही हैं ऐसी जिंदगी

ashna malik

Updated Aug 7, 2025, 16:31 IST

टीवी की कई ऐक्ट्रेसेस ऐसी हैं जिन्होंने एक्टिंग त्यागकर बिजनेस करने का फैसला किया। उन्होंने बिजनेस में भी धाक जमाने में कोई कसर नहीं छोड़ी। जहां एक तरफ आशका गोराडिया ने मेकअप ब्रांड की शुरुआत की, जो आज लोगों के बीच काफी पॉपुलर हो चुका है। वहीं दूसरी ओर सना खान ने भी "फेस स्पा बाय सना खान' की शुरुआत की। इससे इतर चारू असोपा ने भी अपना कपड़ों का बिजनेस शुरू किया था और वह व्लॉग के जरिए भी खूब पैसे कमाती नजर आती हैं। इस लिस्ट में दीपिका कक्कड़, अदिति मलिक और सौम्या सेठ जैसी टीवी हसीनाएं भी शामिल हैं।