आमिर खान इन दिनों अपने कुली कैमियो को लेकर चर्चा में बने हुए हैं। ऐसा कहा जा रहा है कि एक्टर रजनीकांत की फिल्म में कैमियो करने वाले हैं। अब एक्टर ने लापता लेडीज को ऑस्कर अवॉर्ड नहीं मिलने पर एक खुलासा किया है। आमिर खान ने कहा- हम फॉरेन लैंग्वेज कैटेगिरी में कंपीट करते हैं तो दुनिया के जितने 80-90, करीबन 85 देशों से एंट्रीज आई थीं और हर देश अपनी बेस्ट फिल्म भेजती है। एक्टर ने कहा आप मदर इंडिया और मुगल-ए-आजम देख लीजिए। आप बता सकते हैं कि कौन सी फिल्म अच्छी है? एक्टिंग किसमें अच्छी है? आप मुकाबला नहीं कर सकते, ये बहुत सब्जेक्टिव है।