लोकेश कनगराज संग आमिर खान ने कंफर्म की एक्शन फिल्म, PK सीक्वल को लेकर भी तोड़ी चुप्पी

Poonam Shukla

Updated Jun 6, 2025, 15:10 IST

आमिर खान इन दिनों अपनी आने वाली फिल्म सितारे जमीन पर को लेकर चर्चा में बने हुए हैं। फैंस बेस्रबी से इस फिल्म का इंतजार कर रहे हैं। इसी बीच आमिर खान ने लोकेश कनगराज संग एक एक्शन फिल्म को लेकर चुप्पी तोड़ी है। एक्टर ने बताया कि इस फिल्म की शूटिंग जल्द ही शुरू हो जाएगी। एक्टर ने राजकुमार हिरानी संग आने वाली बायोपिक को लेकर भी बाते कही है। आमिर खान ने बताया कि ये फिल्म हम जरूर बनाएंगे। वही आमिर ने पीके 2 से जुड़ी जितनी भी खबरें हैं, वो सब अफवाह बताई हैं। एक्टर ने कहा मुझे इसके बारे में कुछ नहीं पता।