बेटी आइरा खान के प्री-वेडिंग फंक्शन में एक्स-वाइफ Kiran Rao संग Aamir Khan किया डांस, देखें वीडियो

Lalit Kumar

Updated Jan 8, 2024, 15:45 IST

बॉलीवुड इंडस्ट्री के लोकप्रिय अभिनेता आमिर खान की बेटी आइरा खान की शादी के फंक्शन्स शुरू हो गए हैं। आमिर खान की पूरी फैमिली इस समय उदयपुर के ताज लेक पैलेस में हैं। शादी के सारे फंक्शन्स यही किए जा रहे हैं। हाल ही में आमिर खान को बेटी के प्री-वेडिंग फंक्शन में एक्स-वाइफ किरण राव के साथ फिल्म 'पीके' के 'ठरकी छोकरों' गाने पर डांस करते हुए देखा गया। बता दें आइरा खान की शादी नुपुर शिखरे से होने जा रही है।