कथावाचक निधि ने बीजेपी नेता चिराग संग लिए सात फेरे, गाजियाबाद में शाही अंदाज में हुई शादी
- Authored by: Pooja Kumari
- Updated Dec 10, 2025, 12:07 PM IST
कथावाचक निधि सारस्वत ने पूर्व मंत्री रामवीर उपाध्याय के बेटे और भाजपा नेता चिराग उपाध्याय के साथ मंगलवार को शाही अंदाज में शादी की। गाजियाबाद के वेदांता फार्म हाउस में उनकी शादी की रस्में हुई। जिसमें राजनीतिक और आध्यात्मिक जगत के कई लोग मौजूद रहे।
कथावाचक निधि ने बीजेपी नेता चिराग से शादी की
Kathavachak Nidhi Saraswat Wedding: वृंदावन के कथावाचक इंद्रेश उपाध्याय के बाद एक और कथावाचक शादी के बंधन में बंध गईं हैं। कथावाचक निधि सारस्वत ने मंगलवार रात बीजेपी नेता चिराग उपाध्याय के साथ सात फेरे लिए। उन्होंने शाही अंदाज में गाजियाबाद के वेदांता फार्म हाउस में शादी की। जिसमें राजनीतिक और आध्यात्मिक जगत के लोग भी शामिल हुए। उनकी शादी की तस्वीरें सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रही हैं।
11 दिसंबर को पैृतक गांव जाएंगे चिराग और निधि
निधि और चिराग की मुलाकात करीब पांच साल पहले ब्राह्मण समाज के एक कार्यक्रम में हुई थी। दोनों का अध्यात्म की ओर झुकाव ही उन्हें एक-दूसरे के करीब आया। जिसके बाद अब वे जीवनसाथी बन गए हैं। उनकी शादी की रस्में 7 दिसंबर से गाजियाबाद में शुरू हुई थीं। 9 दिसंबर को वेदांता फार्म हाउस के नायाब हॉल में शाही अंदाज में यह शादी संपन्न हुई। दो दिन तक यह शादी लगातार सुर्खियों में बनी रही। 11 दिसंबर चिराग अपनी जीवनसंगनी निधि के साथ अपने पैतृक गांव पहुंचेंगे। जिसको लेकर गांव में जोरों से तैयारियां चल रही हैं।
निधि सारस्वत और चिराग उपाध्याय कौन हैं?
निधि सारस्वत अलीगढ़ और चिराग उपाध्याय हाथरस के रहने वाले हैं। चिराग के पिता स्वर्गीय रामवीर उपाध्याय हैं, जो पांच बार विधायक और यूपी की बसपा सरकार में कैबिनेट मंत्री भी रह चुके हैं। चिराग की मां भी राजनीति में सक्रिय हैं। वे मौजूदा समय में हाथरस की जिला पंचायत अध्यक्ष हैं। निधि सारस्वत भारत के अलावा अन्य देशों में भी कथावाचन कर चुकी हैं। वे 'मैं राधावल्लभ की' और 'भजो रे मन गोविंदा' जैसे भजनों से काफी मशहूर हुईं। निधि की बहन नेहा सारस्वत भी कथावाचक हैं। दोनों बहनों को युगल जोडी के तौर पर भी जाना जाता है।