उत्तर प्रदेश

अमरोहा के एनएच-9 पर खौफनाक रात, दो सड़क हादसों में 6 की दर्दनाक मौत से मचा हड़कंप

यूपी के अमरोहा में नेशनल हाईवे-9 पर बुधवार रात दो भीषण सड़क हादसे हुए, जिनसे हड़कंप मच गया। पहले हादसे में वेंकटेश्वरा यूनिवर्सिटी के चार एमबीबीएस छात्रों की मौत हो गई। वहीं, दूसरे हादसे में एक तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक पर सवार दो युवकों को रौंद दिया, जिससे उनकी मौत हो गई।

अमरोहा के एनएच-9 पर खौफनाक रात, दो सड़क हादसों में 6 की दर्दनाक मौत से मचा हड़कंप

अमरोहा के एनएच-9 पर खौफनाक रात, दो सड़क हादसों में 6 की दर्दनाक मौत से मचा हड़कंप

Amroha News: यूपी के अमरोहा में नेशनल हाईवे-9 पर बुधवार देर रात दो गंभीर सड़क हादसे हुए, जिसमें वेंकटेश्वरा यूनिवर्सिटी के चार एमबीबीएस छात्रों की मौत हो गई और दूसरे हादसे में 2 अन्य बाइक सवार युवकों की मौत हो गई। पहले हादसे में एक तेज रफ्तार कार सीधे आगे चल रही डीसीएम गाड़ी में जा घुसी। इस घटना में चारों छात्र मौके पर ही घायल हो गए और उनकी मौत हो गई।

सूचना मिलने पर पुलिस और यूनिवर्सिटी के अधिकारी तुरंत हादसे की जगह पर पहुंचे। मृतकों की पहचान कर उनके परिजनों को सूचित किया जा रहा है। इस दर्दनाक सड़क हादसे में जिन चार एमबीबीएस छात्रों की जान गई, वे वेंकटेश्वरा यूनिवर्सिटी में इंटर्नशिप कर रहे थे। हादसे का शिकार बने छात्रों के नाम अरनव चक्रवर्ती, आयुष शर्मा, श्रेष्ठ पंचोली और सपतारसीदास हैं।

तेज रफ्तार के कारण हुआ हादसा

रजबपुर थाना क्षेत्र के अतरासी गांव के पास, फ्लाईओवर के सामने रात लगभग 10 बजे एक गंभीर सड़क हादसा हुआ। दिल्ली की ओर जा रही डीसीएम के पास पहुंचते ही पीछे से आ रही एक तेज रफ्तार कार उसमें सीधे टकरा गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि कार पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई और इसमें सवार चारों युवकों की मौके पर ही मौत हो गई।

इंटर्नशिप कर रहे थे छात्र

पुलिस ने मृतकों की पहचान अरनव चक्रवर्ती, आयुष शर्मा, श्रेष्ठ पंचोली और सपतारसीदास के रूप में की है। ये सभी वर्ष 2020 बैच के छात्र थे और वेंकटेश्वरा यूनिवर्सिटी से एमबीबीएस पूरा कर इंटर्नशिप कर रहे थे। चारों छात्र दिल्ली और पश्चिम बंगाल के निवासी थे। हादसे की सूचना मिलते ही सीओ सिटी अभिषेक यादव और थानाध्यक्ष कोमल तोमर पुलिस टीम के साथ घटनास्थल पर पहुंचे।

शोक की लहर

स्थानीय लोगों की मदद से शवों को कार से बाहर निकाला गया। यूनिवर्सिटी के प्रतिकुलाधिपति डॉ. राजीव त्यागी भी स्टाफ के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने सभी शवों को मोर्चरी भेजकर परिजनों से संपर्क करना शुरू कर दिया है। इस हादसे से विश्वविद्यालय के छात्रों और कैंपस में गहरा शोक व्याप्त है।

गजरौला थाना में हुआ हादसा

गजरौला थाना क्षेत्र के हाईवे पर एक तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक पर सवार दो युवकों को रौंद दिया। दोनों युवकों की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। घटना की जानकारी मिलने पर पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची और शवों को आगे की कार्रवाई के लिए जिला अस्पताल भेज दिया। एक घंटे के भीतर हुई दो गंभीर दुर्घटनाओं ने सुरक्षा इंतजामों और तेज रफ्तार वाहनों की जिम्मेदारी पर सवाल उठाए हैं। पुलिस ने दोनों घटनाओं की जांच शुरू कर दी है।

 Nilesh Dwivedi
Nilesh Dwivedi author

निलेश द्विवेदी टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की सिटी टीम में काम कर रहे हैं। वे शहरों से जुड़ी लोकल घटनाएं, क्राइम, राजनीति, इंफ्रास्ट्रक्चर और राज्यवार अप... और देखें

End of Article