यूटिलिटी

कूलर में मटका क्यों रख रहे हैं लोग, क्या सच में इससे AC जैसी कूलिंग मिलती है?

दावा किया जा रहा है कि इस ट्रिक के जरिए आप अपने कूलर से एसी की तरह ठंडी हवा पा सकते हैं और कमरा मिनटों में ठंडा हो जाएगा। अब ऐसे में लोगों के मन में सवाल है कि क्या यह ट्रिक कारगर है और अगर हां तो इसे कैसे इस्तेमाल करना है?

Image

यह ट्रिक के जरिए आप कूलर के पानी को थोड़ा बहुत ठंडा कर सकते हैं।

इस समय गर्मी अपना कहर बरपा रही है। कुछ शहरों में तो तपमान 50 डिग्री सेल्सियस के करीब भी पहुंच गया है। वैसे तो इस गर्मी में आराम दायक एयर कंडीशनर ही होते हैं लेकिन भारी बिजली बिल की वजह से इसे हर समय चलाए रखना संभव नहीं है। ऐस में अब लोग गर्मी से बचाव करने के लिए तरह तरह के तरीके अपना रहे हैं। ऐसा ही एक तरीका इस समय इंस्टाग्राम, यूट्यूब और फेसबुक पर जमकर वायरल हो रहा है जिसमें लोग कूलर में मिट्टी का मटका रखते हुए जर आ रहा है।

वायरल वीडियो में दावा किया जा रहा है कि इस ट्रिक के जरिए आप अपने कूलर से एसी की तरह ठंडी हवा पा सकते हैं और कमरा मिनटों में ठंडा हो जाएगा। अब ऐसे में लोगों के मन में सवाल है कि क्या यह ट्रिक कारगर है और अगर हां तो इसे कैसे इस्तेमाल करना है? आइए आपको बताते हैं कि किस तरह से आपको कूलर में मटके को इस्तेमाल करना है।

इस तरह से काम करता है मटका

आपको बता दें कि कई लोग फ्रिज की जगह मटके का ठंडा पानी पीना पसंद करते हैं। यह नेचुरल तरीके से पानी को ठंडा करता है। यह वाष्पीकरण (Evaporation) के सिद्धांत पर काम करता है। मटके की दीवारों में लाखों सूक्ष्म छिद्र होते हैं, जिनसे थोड़ा-सा पानी बाहर आकर मटके की सतह पर फैलता है। जब यह पानी बाहरी गर्म हवा के संपर्क में आता है, तो वाष्प बनकर उड़ जाता है। इस वाष्पीकरण की प्रक्रिया में लगने वाली ऊर्जा (गर्मी) वह मटके के अंदर के पानी से सोख लेता है, जिससे अंदर का पानी ठंडा हो जाता है।

कूलर में मटके को कैसे रखें

आपको बता दें कि वायरल वीडियो में लोग कूलर के अंदर मटके को रखते हुए दिखाई दे रहे हैं। अगर आप भी कूलर में मटके को रखना चाहते हैं तो पहले आपको एक सामान्य साइज का मटका लेना होगा। इसके बाद आपको आपको मटके में छोटे-छोटे छेद करने होंगे। अब आपको कूलर की टंकी में मटके को सीधा रखना है और उस पर पानी भर देना है।

इसके बाद आपको कूलर की टंकी पर पड़े मोटर पंपर को भी मटके अंदर रखना होगा। अगर आप मोटर को बाहर रखते हैं तो यह ट्रिक काम नहीं करेगी। जब मोटर मटके के अंदर होगा तो वह मटके के अंदर के ठंडे पानी को कूलर के चारो तरफ पहुंचाएगा।

हालांकि एक्सपर्ट की मानें तो यह इससे पानी के तापमान में थोड़ा बहुत असर पड़ सकता है लेकिन यह ठंडी हवा देने में उतना कारगर नहीं होगा। कूलर से मिलने वाली ठंडी हवा इस बात पर निर्भर करती है कि कमरे का एयर फ्लो कैसा है पानी का वाष्पीकरण कितनी तेजी से हो रहा है। मटका बहुत कम पानी को ठंडा बनाता है इसलिए उसके रखने से कूलर एसी जैसी हवा देगा यह संभव नही है।

कूलर से ठंडी हवा पाने के लिए अपनाएं ये टिप्स

क्रॉस वेंटिलेशन है जरूरी: AC की तरह कूलर चलाते समय कमरा पूरी तरह बंद न करें। कमरे की एक खिड़की या दरवाजा थोड़ा खुला रखें ताकि वेंटिलेशन बना रहे और कमरे में उमस (humidity) न बढ़े।

हनीकॉम्ब पैड्स का इस्तेमाल: अगर आपके कूलर में पुरानी घास लगी है, तो उसे बदलकर हनीकॉम्ब पैड्स (Honeycomb Pads) लगवा लें। ये पानी को ज्यादा देर तक सोखकर रखते हैं और बेहतर कूलिंग देते हैं।

सीधे धूप से बचाएं: कूलर को ऐसी जगह रखें जहां उस पर सीधी धूप न पड़ रही हो। अगर कूलर खिड़की पर है, तो दोपहर के समय उसके ऊपर कोई शेड या पर्दा कर दें।

Gaurav Tiwari
गौरव तिवारीauthor

गौरव तिवारी टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में टेक और ऑटो बीट को कवर करते हैं। मीडिया इंडस्ट्री में 9 वर्षों के अनुभव के साथ, गौरव तकनीकी दुनिया की तेजी से बदलती जानकारियो को सरल और समझने योग्य भाषा में पेश करने के लिए जाने जाते हैं। वह गैजेट रिव्यू, टेलिकॉम अपडेट्स, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, साइबर क्राइम, टिप्स एंड ट्रिक्स, ई-कॉमर्स और ऑटोमोबाइल सेक्टर की महत्वपूर्ण खबरों पर लगातार काम करते हैं। गौरव अब तक 10,000 से अधिक आर्टिकल्स लिख चुके हैं। उनकी स्टोरीज न सिर्फ टेक-सेवी पाठकों के लिए उपयोगी होती हैं, बल्कि आम यूजर्स को भी नई तकनीक समझने और अपनाने में मदद करती हैं।

और पढ़ें
End of Article