यूटिलिटी

कब से मिलेगा EPFO का 8.25% ब्याज, जानें कितना मिलेगा पैसा, ऐसे करें चेक

10 फरवरी 2024 को कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (EPFO) ने वित्त वर्ष 2023-24 के लिए ब्याज दर को बढ़ाकर 8.25% कर दिया था। अब हाल ही में वित्त मंत्रालय ने संगठन के इस प्रस्ताव को मंजूरी भी दे दी है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि आपके अकाउंट में 8.25% की दर से पैसा कब आएगा? आइये जानते हैं।

Image

कब से मिलेगा EPFO का 8.25% ब्याज

Photo : iStock
KEY HIGHLIGHTS
दावों के सेटलमेंट की हुई शुरुआत,23.04 लाख लोगों को मिले 9260 करोड़, 1 अप्रैल 2023 से मिलेगा पैसा

EPFO Interest Rate: PF खाताधारकों के लिए एक खुशखबरी है। हाल ही में वित्त मंत्रालय ने कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (EPFO) के ब्याज दर बढ़ाने के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है। PF खाताधारकों को 1 अप्रैल 2023 से खाते में मौजूद पैसों पर 8.25% सालाना की दर से ब्याज प्राप्त होगा। साथ ही संगठन ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X (पूर्व में ट्विटर) पर जानकारी साझा करते हुए बताया है कि 23.04 लाख लोगों के दावों के लिए 8.25% की नई दर से 9260 करोड़ रुपये जारी भी कर दिए गए हैं।

कब मिलेगा 8.25% की दर से पैसा

EPFO द्वारा 8.25% की ब्याज दर वित्त वर्ष 2023-24 के लिए तय की गई है और PF खाताधारकों को अकाउंट में मौजूद पैसों पर 1 अप्रैल 2023 से ही 8.25% की सालाना दर से पैसे मिलेंगे। पिछले वित्त वर्ष (2022-23) के दौरान PF अकाउंट के लिए संगठन ने 8.15% सालाना की दर तय की थी। इससे पहले वित्त वर्ष 2021-22 के दौरान PF अकाउंट पर 8.10% सालाना की दर से ब्याज दिया जा रहा था और 1977-78 के बाद यह PF खाते पर मिलने वाला यह सबसे कम ब्याज था।

कैसे करें चेक?

आइये आपको बताते हैं कि आप UAN नंबर और बिना UAN नंबर के PF अकाउंट में मौजूद बैलेंस कैसे चेक कर सकते हैं?

बिना UAN नंबर

आप चाहें तो बिना UAN नंबर के भी अपने PF अकाउंट में मौजूद बैलेंस के बारे में पता कर सकते हैं। इसके लिए आपको 9966044425 पर मिस्ड कॉल करना होगा और एक SMS के माध्यम से आपको आपके PF अकाउंट में मौजूद रकम की जानकारी दे दी जाएगी। साथ ही आप 7738299899 पर एक मैसेज भेजकर भी अपने PF अकाउंट में मौजूद बैलेंस का पता कर सकते हैं।

UAN नंबर के साथ

EPFO की वेबसाइट से:

  • सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
  • यहां जाकर 'Our Services' टैब पर क्लिक करें और यहां से मेंबर पासबुक के विकल्प को चुनें।
  • अपने UAN नंबर और पासवर्ड की मदद से लॉग इन करें। इसके बाद मेंबर की आईडी चुनकर, पासबुक देखने के विकल्प का चयन करें।
उमंग ऐप के माध्यम से
  • उमंग ऐप डाउनलोड कर खुदको रजिस्टर करें।
  • ऐप में जाकर सर्च बार में EPFO खोजें।
    इसके बाद आपके सामने EPFO से संबंधित विभिन्न विकल्प आयेंगे। यहां पासबुक देखने के विकल्प का चयन करें।
pawan mishra
Pawan Mishra author

पवन कुमार मिश्रा Timesnowhindi.com के साथ फरवरी 2024 से बतौर सीनियर कॉपी एडिटर के रूप में जुड़े हैं। जन्म दिल्ली में हुआ और शिक्षा भी यहीं से पूरी की है। कारों से खास प्रेम है और ऑटोमोबाइल जगत से संबंधित हर छोटी-बड़ी अपडेट पर अपनी नजर रखते हैं और लोगों को गाड़ियों से संबंधित आवश्यक जानकारी प्रदान करते हैं। इसके साथ ही लोगों की आम समस्याओं और समस्याओं के समाधान के बारे में यूटिलिटी सेक्शन में भी लिखते हैं। संगीत में काफी रूचि है और व्यस्त न होने पर गाने गुनगुनाते या सुनते हुए नजर आते हैं। घूमने का भी काफी शौक है और प्रकृति से काफी लगाव भी। रामजस कॉलेज से हिंदी साहित्य में स्नातक की डिग्री प्राप्त की है और इससे पहले बिजनेसवर्ल्ड हिंदी में बतौर सब-एडिटर भी काम कर चुके हैं। पिछले 3.5 सालों से मीडिया इंडस्ट्री में मौजूद हैं।

और पढ़ें
End of Article