यूटिलिटी

गर्मियों में कितना होना चाहिए फ्रिज का टेंपरेचर? 5 जरूरी सावधानियां भी जानें

Fridge temperature Tips: गर्मियों में फ्रिज का सही इस्तेमाल न सिर्फ खाने को सुरक्षित रखता है, बल्कि बिजली की बचत और उपकरण की लंबी उम्र भी सुनिश्चित करता है। तो इस सीजन में इन आसान लेकिन जरूरी बातों को अपनाएं और अपने फ्रिज को रखें फिट और फ्रेश। चलिए जानते हैं।

Image

फ्रिज को दीवार से थोड़ी दूरी पर रखें- कम से कम 5 इंच की जगह छोड़ें ताकि गर्म हवा बाहर निकल सके और फ्रिज ओवरहीट न हो।

Fridge temperature Tips: भीषण गर्मी में फ्रिज न सिर्फ ठंडा पानी देता है, बल्कि खाने-पीने की चीजों को सुरक्षित रखने का सबसे जरूरी काम भी करता है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि गर्मियों में फ्रिज को किस तापमान पर चलाना चाहिए और किन बातों का ध्यान रखना जरूरी है ताकि न तो बिजली का बिल बढ़े और न ही फ्रिज की उम्र घटे? यहां जानिए गर्मियों में फ्रिज के लिए आदर्श तापमान और 5 जरूरी सावधानियां जो हर घर को अपनानी चाहिए।

गर्मियों में फ्रिज का आदर्श तापमान क्या होना चाहिए?

  • फ्रिज का तापमान 2°C से 4°C के बीच रखें- यह तापमान दूध, फल, सब्जियां और पके हुए खाने को लंबे समय तक ताजा रखने के लिए सबसे उपयुक्त माना जाता है।
  • फ्रीजर का तापमान -18°C या 0°F पर सेट करें- यह बर्फ, आइसक्रीम और मीट जैसी चीजों को जमाने के लिए आदर्श है।
  • नंबर स्केल वाले फ्रिज में 4 या 5 पर सेट करें- अगर आपके फ्रिज में 1 से 5 या 1 से 7 तक की स्केल है, तो गर्मियों में इसे हाई सेटिंग पर रखें ताकि कूलिंग बनी रहे।

गर्मियों में फ्रिज चलाते समय बरतें ये 5 जरूरी सावधानियां

  • बार-बार दरवाजा न खोलें- हर बार दरवाजा खोलने से ठंडी हवा बाहर निकलती है और कंप्रेसर पर अतिरिक्त दबाव पड़ता है, जिससे बिजली की खपत बढ़ती है।
  • फ्रिज को दीवार से थोड़ी दूरी पर रखें- कम से कम 5 इंच की जगह छोड़ें ताकि गर्म हवा बाहर निकल सके और फ्रिज ओवरहीट न हो।
  • स्टेबलाइजर का इस्तेमाल करें- गर्मियों में वोल्टेज फ्लक्चुएशन आम है, जिससे कंप्रेसर खराब हो सकता है। स्टेबलाइजर फ्रिज को सुरक्षित रखता है।
  • समय-समय पर डीफ्रॉस्ट करें- खासकर अगर आपका फ्रिज ऑटोमैटिक नहीं है, तो महीने में दो बार (हर 15 दिन में) डीफ्रॉस्ट करना जरूरी है ताकि गैस पाइपलाइन ब्लॉक न हो।
  • फ्रिज को ओवरलोड न करें- बहुत ज्यादा सामान रखने से एयर सर्कुलेशन रुक जाता है और कूलिंग प्रभावित होती है। हल्का और व्यवस्थित स्टोरेज बेहतर होता है।
Vishal Maithil
Vishal Mathelauthor

विशाल मैथिल टाइम्स नाऊ नवभारत में बतौर सीनियर कॉपी एडिटर 2023 से जुड़े हुए हैं। पत्रकारिता में 6+ वर्षों के अनुभव के साथ वह टेक्नोलॉजी, सोशल मीडिया, गैजेट्स और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस जैसे विषयों पर गहरी समझ रखते हैं। वे ऑटोमोबाइल, बिजनेस, यूटिलिटी और हाइपरलोकल से लेकर एजुकेशन और इंटरनेशनल बीट्स पर भी काम कर चुके हैं। भोपाल से ताल्लुक रखने वाले विशाल ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय से मीडिया रिसर्च में पोस्ट ग्रेजुएशन किया है। रिसर्च के क्षेत्र में उनके कई पेपर राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय जर्नल में प्रकाशित हो चुके हैं। उन्होंने दैनिक भास्कर, अमर उजाला, मासिक पत्रिका "संदेश" और सोशल मीडिया फर्म में भी काम किया है। टेक-यूटिलिटी और बिजनेस से जुड़ी खबरों को आसान और काम की भाषा में समझाना विशाल को खूब आता है। वो कोशिश करते हैं कि कम शब्दों में ज्यादा और साफ-सुथरी जानकारी मिल जाए। किताबें पढ़ना और संगीत सुनना उनका पसंदीदा काम है। आप इनसे Vishal.mathel@timesgroup.com पर संपर्क कर सकते हैं।

और पढ़ें
End of Article