FD rates for senior citizens: देश के कई प्राइवेट बैंक सीनियर सिटीजन को तीन साल की फिक्स्ड डिपॉजिट (FD) पर शानदार ब्याज ऑफर कर रहे हैं। बैंक सीनियर सिटीजन को फिक्स्ड डिपॉजिट पर 8 फीसदी से अधिक का ब्याज ऑफर कर रहे हैं। ये ब्याज दर 2 करोड़ रुपये से कम की डिपॉजिट पर लागू है। ईटी की रिपोर्ट के मुताबिक, कुछ प्राइवेट सेक्टर के बैंक वरिष्ठ नागरिकों को 8.1 फीसदी तक का रिटर्न फिक्स्ड डिपॉजिट पर ऑफर कर रहे हैं। आइए जान लीजिए बैंकों के नाम और ब्याज दर।
डीसीबी बैंक
वरिष्ठ नागरिक डीसीबी बैंक में 26 से 37 महीने के बीच मैच्योर होने वाली एफडी पर सालाना 8.1 फीसदी की दर से ब्याज हासिल कर सकते हैं।
आरबीएल बैंक
आरबीएल बैंक बुजुर्ग व्यक्तियों को 24 महीने 1 दिन से 36 महीने के बीच मैच्योर होने वाली फिक्स्ड डिपॉजिट पर 8 फीसदी की दर से ब्याज ऑफर कर रहा है।
इंडसइंड बैंक
इंडसइंड बैंक बुजुर्ग व्यक्तियों के लिए 2 साल और 9 महीने या 3 साल और 3 महीने में समाप्त होने वाली FD पर 8 फीसदी की ब्याज दर प्रदान करता है।
आईडीएफसी बैंक
आईडीएफसी बैंक वरिष्ठ नागरिकों को 2 साल 1 दिन से 3 साल तक की मैच्योरिटी वाली FD पर 7.75 फीसदी की दर से ब्याज ऑफर कर रहा है।
आईसीआईसीआई बैंक
2 साल 1 दिन और 3 साल के बीच मैच्योर होने वाली फिक्स्ड डिपॉजिट पर आईसीआईसीआई बैंक सीनियर सिटीजन को 7.5 फीसदी की दर से ब्याज ऑफर कर रहा है।
टीडीएस की कटौती
वरिष्ठ नागरिकों को पता होना चाहिए कि यदि किसी बैंक में जमा FD से कुल ब्याज आय 50,000 रुपये से अधिक है, तो बैंक स्रोत पर टैक्स कटौती (टीडीएस) लागू करेगा। टीडीएस दर अब 10 फीसदी है। यदि कोई वरिष्ठ नागरिक अपना पैन नहीं जमा करता है, तो टीडीएस दर बढ़कर 20 फीसदी हो जाती है।
