यूटिलिटी

T20 World Cup 2022: भारत-इंग्लैंड के बीच सेमीफाइनल में होगी भिड़ंत, कब और कहां होगा लाइव प्रसारण

  • Authored by: कुलदीप राघव
  • Updated Nov 8, 2022, 03:50 PM IST

T20 World Cup 2022 where to watch: टीम इंडिया टी20 वर्ल्ड कप में चौथी बार इंग्लैंड से भिड़ने जा रही है। वहीं पाकिस्तान और न्यूजीलैंड सेमीफाइनल में आमने सामने होंगे। आइये हम आपको बताते हैं कि कब और कहां आप इन मैचों को ऑनलाइन देख पाएंगे।

Image

T20 World Cup 2022: भारत-इंग्लैंड के बीच सेमीफाइनल में होगी भिड़ंत, कब और कहां होगा लाइव प्रसारण

T20 World Cup 2022 India vs England where to watch: टी20 वर्ल्ड कप 2022 के पहले सेमीफाइनल में पाकिस्तान का सामना न्यूजीलैंड से होगा और टी20 वर्ल्ड कप 2022 के सेमीफाइनल में टीम इंडिया का मुकाबला इंग्लैंड की टीम से होगा। टीम इंडिया टी20 वर्ल्ड कप में चौथी बार इंग्लैंड से भिड़ने जा रही है। क्रिकेट प्रेमी इन मैचों को देखने के लिए काफी उत्साहित हैं। आइये हम आपको बताते हैं कि कब और कहां आप इन मैचों को ऑनलाइन देख पाएंगे।

टी20 वर्ल्ड कप 2022 में भारत और इंग्लैंड के बीच दूसरा सेमीफाइनल गुरुवार (10 नवंबर) को खेला जाएगा। ये मैच ऑस्ट्रेलिया के एडिलेड ओवल में होगा। इस मैच का प्रसारण दोपहर 1:30 बजे से खेला जाएगा। इस मैच का लाइव टेलिकास्ट स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क के चैनलों पर देख सकते हैं। वहीं ओटीटी पर डिज्नी प्लस हॉटस्टार पर भी इसका प्रसारण होगा। उससे पहले सेमीफाइनल में पाकिस्तान का सामना न्यूजीलैंड से होगा। न्यूजीलैंड और पाकिस्तान के बीच 9 नवंबर (बुधवार) को दोपहर 1.30 बजे मुकाबला शुरू होगा और यह मैच सिडनी क्रिकेट ग्राउंड पर खेला जाएगा।

Watch Semifinal on OTT

इन दोनों मैच का आनंद आनंद आप ओटीटी पर भी ले सकते हैं। टी20 विश्व कप के मैचों का प्रसारण डिज्नी प्लस हॉटस्टार पर किया जा रहा है। हालांकि अपने मोबाइल पर इस ऐप से मैच देखने के लिए आपके बाद डिज्नी प्लस हॉटस्टार का सब्सक्रिप्शन होना जरूरी है। ओटीटी पर मैच देखने के लिए इन स्टेप्स को करें फॉलो-

  • सबसे पहले अपने फोन में डिज्नी प्लस ऐप इंस्टाल करें।
  • उसके बाद डिज्नी प्लस हॉटस्टार का सब्सक्रिप्शन ले लें।
  • सब्सक्रिप्शन लेने के बाद लॉग इन करें।
  • इसके बाद आपको ऐप में टी20 वर्ल्ड कप का आइकन नजर आएगा।
  • इस पर क्लिक करेंगे तो लाइव मैच का आनंद ले सकते हैं।

डिज्नी+हॉटस्टार सब्सक्रिप्शन 499 से शुरू होता है। 499 रुपये वाले डिज्नी+ हॉटस्टार मोबाइल प्लान की वैलिडिटी 1 साल है। यह एक मोबाइल स्पेशल प्लान है, वहीं अगर आपको फोन और टीवी दोनों जगह ऐप चलाना है तो 899 रुपये वाला प्लान लेना होगा।

कुलदीप राघव
कुलदीप राघवauthor

कुलदीप राघव प्रिंट और डिजिटल पत्रकारिता में 13 वर्षों से अधिक अनुभव का रखने वाले पत्रकार हैं। टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में वह एजुकेशन सेक्शन को लीड कर रहे हैं। एजुकेशन सेक्टर की गहरी समझ और लगातार फील्ड-ओरिएंटेड रिपोर्टिंग के कारण कुलदीप इस बीट के भरोसेमंद पत्रकारों में गिने जाते हैं। वे स्कूल और उच्च शिक्षा, प्रतियोगी परीक्षाएं, एडमिशन और काउंसलिंग प्रोसेस, स्कॉलरशिप, करियर गाइडेंस, जॉब अलर्ट, स्किल डेवलपमेंट और युवाओं से जुड़े सामाजिक-शैक्षणिक मुद्दों पर तथ्यात्मक और आसान भाषा में खबरें पब्लिश करते हैं। कुलदीप ने अब तक 18,000 से अधिक बाइलाइन स्टोरीज लिखी हैं, जिनमें कई एक्सक्लूसिव रिपोर्ट्स, विश्लेषण, डेटा आधारित रिपोर्ट्स और एक्सप्लेनर शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article