यूटिलिटी

AC चलाएं स्मार्ट तरीके से: जाने 6 आसान टिप्स, जिससे बिजली बिल नहीं बनेगा सिरदर्द!

Smart AC Usage Tips: गर्मियों में एसी (Air Conditioner) राहत तो देता है, लेकिन इसके साथ बिजली बिल भी आसमान छूने लगता है। लेकिन क्या हो अगर आपको ठंडी हवा भी मिले और बिल भी कम आए? यहां हम बता रहे हैं 6 ऐसे आसान तरीके, जिन्हें अपनाकर आप एसी चलाने के बावजूद बिजली की बचत कर सकते हैं।

Image

Smart AC Usage Tips

Smart AC Usage Tips: गर्मी में एसी राहत का सबसे भरोसेमंद जरिया बन गया है, लेकिन इसके साथ ही बिजली का बढ़ा हुआ बिल सिरदर्द भी बन जाता है। मगर कुछ छोटे-छोटे उपायों से न सिर्फ आपका घर ठंडा रहेगा, बल्कि बिजली की खपत भी कम होगी। यहां हम आपको बता रहे हैं छह ऐसे आसान और प्रभावी टिप्स बता रहे हैं जिन्हें अपनाकर आप एसी का भरपूर इस्तेमाल कर सकते हैं, वो भी बिना ज्यादा बिल चुकाए।

1. 24-26 डिग्री पर सेट करें तापमान

एसी का तापमान 24-26°C पर सेट करना न केवल कमरे को आरामदायक बनाता है, बल्कि बिजली की खपत भी कम करता है। इससे कम्प्रेशर बार-बार ऑन-ऑफ नहीं होता और एनर्जी की बचत होती है।

2. इस्तेमाल करें सीलिंग फैन

एसी के साथ पंखे का इस्तेमाल हवा के सर्कुलेशन को बेहतर बनाता है। इससे ठंडक बराबर बनी रहती है और एसी को कम समय के लिए चलाना पड़ता है। लेकिन पंखें को कम स्पीड पर चलाना चाहिए।

3. बंद रखें खिड़कियां और दरवाजे

जब एसी चालू हो तो कमरे की खिड़कियां और दरवाजे बंद रखें। इससे बाहर की गर्म हवा अंदर नहीं आएगी और एसी को ज्यादा मेहनत नहीं करनी पड़ेगी। बार-बार गेट खोलने से एसी को रूम ठंड़ा करने के लिए ज्यादा मेहनत करनी पड़ती है और बिजली ज्यादा खर्च होती है।

4. फिल्टर की सफाई रखें नियमित

गंदा फिल्टर न केवल एयरफ्लो को प्रभावित करता है बल्कि एसी पर दबाव भी बढ़ाता है, जिससे ज्यादा बिजली खर्च होती है। हर 15-20 दिन में फिल्टर की सफाई जरूर करें।

5. समय निर्धारित करें

रात को सोते वक्त एसी का टाइमर ऑन करें ताकि वह जरूरत से ज्यादा देर तक न चले। इससे बिजली की खपत काफी हद तक कम होती है।

6. एनर्जी इफिशियंट एसी चुनें

5-स्टार रेटिंग या इन्वर्टर टेक्नोलॉजी वाले एसी बिजली की खपत कम करते हैं। अगर आप नया एसी खरीदने की सोच रहे हैं, तो ऊर्जा दक्ष मॉडल को प्राथमिकता दें।

Vishal Maithil
Vishal Mathelauthor

विशाल मैथिल टाइम्स नाऊ नवभारत में बतौर सीनियर कॉपी एडिटर 2023 से जुड़े हुए हैं। पत्रकारिता में 6+ वर्षों के अनुभव के साथ वह टेक्नोलॉजी, सोशल मीडिया, गैजेट्स और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस जैसे विषयों पर गहरी समझ रखते हैं। वे ऑटोमोबाइल, बिजनेस, यूटिलिटी और हाइपरलोकल से लेकर एजुकेशन और इंटरनेशनल बीट्स पर भी काम कर चुके हैं। भोपाल से ताल्लुक रखने वाले विशाल ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय से मीडिया रिसर्च में पोस्ट ग्रेजुएशन किया है। रिसर्च के क्षेत्र में उनके कई पेपर राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय जर्नल में प्रकाशित हो चुके हैं। उन्होंने दैनिक भास्कर, अमर उजाला, मासिक पत्रिका "संदेश" और सोशल मीडिया फर्म में भी काम किया है। टेक-यूटिलिटी और बिजनेस से जुड़ी खबरों को आसान और काम की भाषा में समझाना विशाल को खूब आता है। वो कोशिश करते हैं कि कम शब्दों में ज्यादा और साफ-सुथरी जानकारी मिल जाए। किताबें पढ़ना और संगीत सुनना उनका पसंदीदा काम है। आप इनसे Vishal.mathel@timesgroup.com पर संपर्क कर सकते हैं।

और पढ़ें
End of Article