यूटिलिटी

Bank FD Schemes: जोरदार है SBI, HDFC और IDBI Bank की स्पेशल FD, जानें कब तक कर सकते हैं निवेश

Bank FD Schemes Deadline: हाल ही में स्टेट बैंक ऑफ इंडिया और आईडीबीआई बैंक ने अपनी स्पेशल फिक्स्ड डिपॉजिट की डेडलाइन बढ़ा दी है। इन बैंकों की स्कीम में निवेश कर आप जोरदार रिटर्न हासिल कर सकते हैं। बैंक सीनियर सिटीजन को 7.60 फीसदी की दर से ब्याज ऑफर कर रहा है।

Image

Bank FD Rates

Photo : iStock

Bank FD Schemes Deadline: देश के कई बैंक अपनी स्पेशल फिक्स्ड डिपॉजिट स्कीम में निवेश पर जोरदार ब्याज ऑफर कर रहे हैं। लेकिन आपको पता होना चाहिए कि स्पेशल फिक्स्ड डिपॉजिट स्कीम सीमित समय के लिए होती है। इसी अवधि के दौरान आपको निवेश करना होता है। हालांकि, स्कीम में निवेश की डेडलाइन बैंक बढ़ा भी देता है। हाल ही में स्टेट बैंक ऑफ इंडिया और आईडीबीआई बैंक ने अपनी स्पेशल फिक्स्ड डिपॉजिट की डेडलाइन बढ़ा दी है। इन बैंकों की स्कीम में निवेश कर आप जोरदार रिटर्न हासिल कर सकते हैं।

आईडीबीआई बैंक

आईडीबीआई बैंक ने अपनी स्पेशल उत्सव फिक्स्ड डिपॉजिट की डेडलाइन 31 मार्च, 2024 से बढ़ाकर 30 जून, 2024 तक कर दिया है।

उत्सव एफडी 300 दिन

बैंक सीनियर सिटीजन को 300 दिनों की इस स्कीम में निवेश पर 7.55 फीसदी की दर से ब्याज ऑफर कर रहा है। बैंक नियमित, एनआरई और एनआरओ ग्राहकों को 300 दिनों की अमृत महोत्सव एफडी योजना के तहत 7.05 फीसदी की दर से ब्याज ऑफर कर रहा है।

उत्सव एफडी 375 दिन

बैंक सीनियर सिटीजन को 7.60 फीसदी की दर से ब्याज ऑफर कर रहा है। बैंक नियमित, एनआरई और एनआरओ ग्राहकों को 375 दिनों की अमृत महोत्सव एफडी योजना के तहत 7.10 फीसदी की दर से ब्याज ऑफर कर रहा है।

स्टेट बैंक ऑफ इंडिया

स्टेट बैंक ऑफ इंडिया ने अपनी स्पेशल फिक्स्ड डिपॉजिट स्कीम अमृत कलश योजना की डेडलाइन 31 मार्च, 2024 से बढ़ाकर 30 सितंबर, 2024 कर दी है। बैंक की वेबसाइट के अनुसार, 400 दिनों (अमृत कलश) की स्पेशल अवधि योजना में निवेश पर आम नागरिकों को 7.10 फीसदी की दर से ब्याज मिल रहा है। वहीं, सीनियर सिटीजन को 7.60 फीसदी की दर से ब्याज बैंक ऑफर कर रहा है।

एचडीएफसी बैंक

एचडीएफसी बैंक अपनी स्पेशल फिक्स्ड डिपॉजिट पर उच्च ब्याज दरों की पेशकश करता है। यह सिर्फ सीनियर सिटीजन को मिलती है। सीनियर सिटीजन एफडी केयर स्कीम में निवेश पर बैंक ऑफर के साथ 0.75 फीसदी अतिरिक्त ब्याज दर प्रदान करता है। इस स्कीम में 5 वर्ष एक दिन से 10 वर्ष की अवधि के लिए 5 करोड़ से कम की निश्चित राशी जमा की जा सकती है। एचडीएफसी बैंक की वेबसाइट के अनुसार, एचडीएफसी बैंक सीनियर सिटीजन केयर एफडी में निवेश करने की अंतिम तिथि 15 अप्रैल, 2024 है।

TNN Business Desk
TNN बिजनेस डेस्क author

TNN बिजनेस डेस्क

और पढ़ें
End of Article