यूटिलिटी

SBI Amrit Kalash Scheme: 400 दिनों की FD पर SBI दे रहा बंपर ब्याज, जानिए कौन कर सकता है निवेश

SBI Amrit Kalash Scheme: अगर आप इन दिनों फिक्स्ड डिपॉजिट में निवेश की प्लानिंग कर रहे हैं, तो स्टेट बैंक की इस एफडी स्कीम को चुन सकते हैं। हालांकि, यह स्कीम सीमित अवधि तक ही निवेश के लिए ओपन है। एसबीआई की अमृत कलश एफडी योजना में आप आसानी से निवेश कर सकते हैं।

Image

SBI Amrit Kalash Scheme: 400 दिनों की FD पर SBI दे रहा बंपर ब्याज, जानिए कौन कर सकता है निवेश

SBI Amrit Kalash Scheme: देश का सबसे बड़ा सरकारी बैंक स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (State Bank of India) स्पेशल फिक्स्ड डिपॉजिट स्कीम (Special FD) पर जोरदार ब्याज ऑफर कर रहा है। अगर आप इन दिनों फिक्स्ड डिपॉजिट में निवेश की प्लानिंग कर रहे हैं, तो स्टेट बैंक की इस एफडी स्कीम को चुन सकते हैं। हालांकि, यह स्कीम सीमित अवधि तक ही निवेश के लिए ओपन है। SBI की 400 दिनों वाली स्पेशल एफडी स्कीम का नाम अमृत कलश स्‍कीम (SBI Amrit Kalash Scheme) है। इसमें निवेश की लास्‍ट डेट 31 दिसंबर है।

400 दिनों की FD पर कितना ब्याज

एसबीआई की अमृत कलश एफडी योजना में आप आसानी से निवेश कर सकते हैं। एसबीआई की वेबसाइट के अनुसार, 400 दिनों की फिक्स्ड डिपॉजिट पर बैंक रेगुलर ग्राहकों को 7.1 फीसदी की दर से ब्याज ऑफर कर रहा है। वहीं, वरिष्ठ नागरिकों को निवेश पर 7.6 फीसदी की दर से ब्याज मिलेगा। स्टेट बैंक इस स्कीम पर सात फीसदी से अधिक का ब्याज ऑफर कर रहा है। बैंक ने इस स्कीम को पहली बार 15 फरवरी को लॉन्च किया था। इसके बाद निवेश की डेडलाइन को बैंक ने कई बार बढ़ाया।

कैसे कर सकते हैं निवेश

एसबीआई अमृत कलश स्कीम में आप बैंक के ब्रॉन्च, इंटरनेट बैंकिंग या एसबीआई योनो ऐप के जरिए निवेश कर सकते हैं। इस स्कीम में निवेश करने वालों को मैच्येरिटी के बाद ब्याज का भुगतान टीडीएस को घटाकर खाते में जमा किया जाता है। स्टेट बैंक ऑफ इंडिया दो करोड़ रुपये से कम के फिक्स्ड डिपॉजिट पर सामान्य ग्राहकों को 3 फीसदी से लेकर 7 फीसदी तक का ब्याज ऑफर कर रहा है। वहीं, सीनियर सिटीजन को निवेश पर 3.50 फीसदी से 7.50 फीसदी की दर से ब्याज मिलता है।

वरिष्ठ नागरिकों को कितना मिल रहा ब्याज

2 वर्ष से 3 वर्ष से कम की अवधि पर सामान्य नागरिकों को 7 फीसदी और वरिष्ठ नागरिकों को FD पर 7.50 फीसदी का मैक्सिमम ब्याज मिलता है। अमृत कलश योजना में हर महीने, तिमाही या छमाही के आधार इंटरेस्ट लेने की सुविधा है। अगर आप एसबीआई की एफडी स्कीम पर लोन लेना चाहते हैं तो निवेशकों के लिए विकल्प उपलब्ध है. बैंक समय से पहले निकासी की सुविधा भी प्रदान करता है।

TNN Business Desk
TNN बिजनेस डेस्क author

TNN बिजनेस डेस्क

और पढ़ें
End of Article