यूटिलिटी

Post Office Scheme: पोस्ट ऑफिस की इस स्कीम में फिक्स्ड इनकम की गारंटी, हर महीने होगी 5,000 की इनकम

  • Authored by: कुलदीप राघव
  • Updated Dec 17, 2022, 10:50 AM IST

Post office Monthly Income Scheme: आजकल पोस्ट ऑफिस की स्कीम में लोग रुचि दिखा रहे हैं क्योंकि यहां निवेश करना भी मुनाफे का सौदा दिखाई दे रहा है। आज हम आपको पोस्ट ऑफिस के एक मासिक कमाई वाली स्कीम के बारे में बता रहे हैं।

Image

Post Office Scheme: पोस्ट ऑफिस की इस स्कीम में फिक्स्ड इनकम की गारंटी, हर महीने होगी 5,000 की इनकम

Post office Monthly Income Scheme: पोस्ट ऑफिस में कई स्कीम आपके फायदे की स्कीम हैं। पोस्ट ऑफिस की स्कीम में आजकल लोग काफी रुचि दिखा रहे हैं क्योंकि यहां निवेश करना भी मुनाफे का सौदा दिखाई दे रहा है। पोस्ट ऑफिस में बचत से लेकर अच्छे रिटर्न वाली कई स्कीम संचालित हैं। आज हम आपको पोस्ट ऑफिस के एक मासिक कमाई वाली स्कीम के बारे में बता रहे हैं। इस स्कीम में निवेश करने के बाद आपको मासिक कमाई होने लगती है। इस स्कीम में आप हर महीने एक निश्चित राशि प्राप्त कर सकते हैं।

क्या है स्कीम

इस स्कीम के तहत एक सिंगल खाते में 4.5 लाख रुपये तक की राशि निवेश की जा सकती है। वहीं अगर आप ज्वॉइंट खाता लेते हैं तो आप 9 लाख रुपये तक निवेश कर सकते हैं। इसके तहत आप 9 लाख रुपये निवेश करके अच्छी राशि मंथली इनकम के रूप में कमा सकते हैं।

स्कीम में कितना मिलता है ब्याज

पोस्ट ऑफिस की इस स्कीम के तहत 6.6 फीसदी तक का सालाना ब्याज दर मिलता है। कैलकुलेशन की बात करें तो अगर आप इस स्क्रीम में 9 लाख रुपये निवेश करते हैं तो आपको हर साल ब्याज के रूप में 59,400 रुपये मिलेंगे। इस हिसाब से आप प्रतिमाह 4,950 रुपये कमा सकेंगे। वहीं सिंगर खाते में आपको हर महीने 2,475 रुपये बतौर ब्याज के रूप में मिलता है क्योंकि आप 4.5 लाख रुपये निवेश करते हैं।

क्या है उम्र

इस स्कीम के तहत 10 साल से अधिक उम्र के किसी भी व्यक्ति का MIS खाता खुलवा सकते हैं और इस स्कीम का लाभ ले सकते हैं। स्कीम का लाभ लेने के लिए आधार कार्ड और पासपोर्ट साइज फोटो की आवश्यकता होती है। ये दोनों डॉक्यूमेंट लेकर पोस्ट ऑफिस जाना होता है। पोस्ट ऑफिस में एक फॉर्म भरना होता है और एक चेक जमा करना होता है। इसके बाद MIS खाता खुल जाता है।

कुलदीप राघव
कुलदीप राघवauthor

कुलदीप राघव प्रिंट और डिजिटल पत्रकारिता में 13 वर्षों से अधिक अनुभव का रखने वाले पत्रकार हैं। टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में वह एजुकेशन सेक्शन को लीड कर रहे हैं। एजुकेशन सेक्टर की गहरी समझ और लगातार फील्ड-ओरिएंटेड रिपोर्टिंग के कारण कुलदीप इस बीट के भरोसेमंद पत्रकारों में गिने जाते हैं। वे स्कूल और उच्च शिक्षा, प्रतियोगी परीक्षाएं, एडमिशन और काउंसलिंग प्रोसेस, स्कॉलरशिप, करियर गाइडेंस, जॉब अलर्ट, स्किल डेवलपमेंट और युवाओं से जुड़े सामाजिक-शैक्षणिक मुद्दों पर तथ्यात्मक और आसान भाषा में खबरें पब्लिश करते हैं। कुलदीप ने अब तक 18,000 से अधिक बाइलाइन स्टोरीज लिखी हैं, जिनमें कई एक्सक्लूसिव रिपोर्ट्स, विश्लेषण, डेटा आधारित रिपोर्ट्स और एक्सप्लेनर शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article