यूटिलिटी

पोस्ट ऑफिस सेविंग्स स्कीम में मात्र 1000 रूपये से शुरू करें इन्वेस्टमेंट, पाएं 7.4% सालाना ब्याज

ब्रिटिश शासन के समय से ही पोस्ट ऑफिस भारत में मौजूद हैं। पहले जहां पोस्ट ऑफिस का काम सिर्फ डाक या फिर टेलीग्राम पहुंचना माना जाता था, वहीं अब पोस्ट ऑफिस वित्तीय सेवाएं भी प्रदान करते हैं। आज हम आपको पोस्ट ऑफिस की एक ऐसी सेविंग स्कीम के बारे में बताने जा रहे हैं जिसमें इन्वेस्टमेंट की शुरुआत आप मात्र 1000 रुपए से कर सकते हैं और सालाना 7.4% ब्याज प्राप्त कर सकते हैं।

Image

पोस्ट ऑफिस की इस योजना में इन्वेस्ट करें और पाएं सालाना 7.4% इंटरेस्ट रेट

Photo : iStock

Post Office National Savings Monthly Income Scheme: पोस्ट ऑफिस भारत की सबसे पुरानी संस्थानों में से एक हैं। ब्रिटिश शासन के समय से ही पोस्ट ऑफिस भारत में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाते आए हैं। पहले पोस्ट ऑफिसों को सिर्फ पत्र या फिर टेलीग्राम भेजने के लिए ही जरूरी समझा जाता था, लेकिन अब पोस्ट ऑफिस बहुत सी जरूरी वित्तीय सेवाएं भी प्रदान करते हैं। पोस्ट ऑफिस देश भर में मौजूद अपनी विभिन्न शाखाओं द्वारा बहुत सी सेविंग स्कीम्स प्रदान करते हैं। आज हम आपको एक ऐसी ही सेविंग स्कीम के बारे में बताने जा रहे हैं जिसमें इन्वेस्ट करने की शुरुआत आप मात्र 1000 रुपए से कर सकते हैं और आपको सालाना 7.4% का ब्याज मिलता है।

पोस्ट ऑफिस मंथली इनकम स्कीम

जिस योजना के बारे में हम यहां बात कर रहे हैं उसे पोस्ट ऑफिस मंथली इनकम स्कीम कहा जाता है। इस योजना में आप देश के किसी भी पोस्ट ऑफिस के माध्यम से इन्वेस्ट कर सकते हैं। इस योजना में इन्वेस्ट करने की शुरुआत आप हजार रुपए से कर सकते हैं। जहां एक व्यक्ति इस योजना में अधिकतम 9 लाख रुपए इन्वेस्ट कर सकता है वही एक जॉइंट अकाउंट के माध्यम से आप 15 लाख रुपए भी इन्वेस्ट कर सकते हैं। इस स्कीम में इन्वेस्ट करने की अवधि 5 साल की है और आपको सालाना 7.4% का इंटरेस्ट रेट प्राप्त होता है।

यह भी पढ़ें:

POMIS में इन्वेस्ट करने के फायदेपोस्ट ऑफिस मंथली इनकम स्कीम में इन्वेस्ट करके आपको यह फायदे मिलते हैं:

सरकार की गारंटी: पोस्ट ऑफिस मंथली इनकम स्कीम पर आपको सरकार की गारंटी मिलती है और मैच्योरिटी पूरी होने तक आपका पैसा पूरी तरह सुरक्षित रहता है।

गारंटीड रिटर्न: इस योजना में इन्वेस्ट करने पर आपको हर महीने आपकी कमाई के रूप में ब्याज मिलता है।

टैक्स बेनिफिट: इस योजना में इन्वेस्ट करने पर आपको इनकम टैक्स एक्ट के क्षेत्र 80C के तहत टैक्स में 1.5 रूपये की छूट मिलती है साथ ही टीडीएस के रूप में भी कटौती नहीं होती है।

फंड मूवमेंट: इस योजना में इन्वेस्ट किए गए फंड को आप एक रिकरिंग डिपॉजिट अकाउंट में भी शिफ्ट कर सकते हैं। पोस्ट ऑफिस द्वारा हाल ही में इस सुविधा की शुरुआत की गई है।

pawan mishra
Pawan Mishra author

पवन कुमार मिश्रा Timesnowhindi.com के साथ फरवरी 2024 से बतौर सीनियर कॉपी एडिटर के रूप में जुड़े हैं। जन्म दिल्ली में हुआ और शिक्षा भी यहीं से पूरी की है। कारों से खास प्रेम है और ऑटोमोबाइल जगत से संबंधित हर छोटी-बड़ी अपडेट पर अपनी नजर रखते हैं और लोगों को गाड़ियों से संबंधित आवश्यक जानकारी प्रदान करते हैं। इसके साथ ही लोगों की आम समस्याओं और समस्याओं के समाधान के बारे में यूटिलिटी सेक्शन में भी लिखते हैं। संगीत में काफी रूचि है और व्यस्त न होने पर गाने गुनगुनाते या सुनते हुए नजर आते हैं। घूमने का भी काफी शौक है और प्रकृति से काफी लगाव भी। रामजस कॉलेज से हिंदी साहित्य में स्नातक की डिग्री प्राप्त की है और इससे पहले बिजनेसवर्ल्ड हिंदी में बतौर सब-एडिटर भी काम कर चुके हैं। पिछले 3.5 सालों से मीडिया इंडस्ट्री में मौजूद हैं।

और पढ़ें
End of Article