PM Kisan Yojana 20th Installment date: प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना (PM-Kisan) की 20वीं किस्त का लाखों किसानों को बेसब्री से इंतजार है। सरकार हर साल किसानों को ₹6000 तीन किस्तों में देती है। अब तक 19 किस्तें जारी हो चुकी हैं। यहां जानें किस्त मिलने की संभावित तारीख और किन जरूरी कामों को निपटाना जरूरी है।
किस्त जल्द जारी होने की संभावना
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, 20वीं किस्त जून के अंतिम सप्ताह या जुलाई 2025 की शुरुआत में किसानों के बैंक खातों में ट्रांसफर हो सकती है। हालांकि, सरकार की ओर से अभी आधिकारिक घोषणा नहीं हुई है।
eKYC पूरा करना अनिवार्य
अगर आपने अभी तक पीएम किसान योजना में eKYC नहीं कराया है, तो ₹2000 की किस्त अटक सकती है। बिना eKYC के किसी को भुगतान नहीं मिलेगा, इसलिए इसे जल्द से जल्द पूरा करें।
बैंक डिटेल्स और लाभार्थी लिस्ट जांचें
आपकी बैंक जानकारी जैसे IFSC कोड और अकाउंट संख्या सही होना जरूरी है। साथ ही, लाभार्थी लिस्ट में अपना नाम वेबसाइट pmkisan.gov.in पर जरूर चेक करें ताकि भुगतान में कोई रुकावट न आए।
सभी डॉक्यूमेंट पूरे रखें
अगर रजिस्ट्रेशन अधूरा है या कोई दस्तावेज लंबित है, तो किस्त रुक सकती है। इसलिए eKYC, बैंक अपडेट और डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन जैसे सभी जरूरी कार्य जल्द पूरे करें।
