यूटिलिटी

PM Kisan Yojana 13th Installment Date: पीएम किसान सम्मान निधि की 13वीं किस्त कब आएगी, किन किसानों को होगा फायदा

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Feb 6, 2023, 04:54 PM IST

PM Kisan Samman Nidhi Yojana 13th Kist/Installment Payment Date: प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि की 13वीं किश्त फरवरी में आ सकती है। उम्मीद है कि किसानों को इस योजना का लाभ इसी महीने में मिलेगा। यहां जानें प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि की 13 की डेट और ये कब तक जारी हो सकती है।

Image

PM Kisan Yojana 13th Installment Date

PM Kisan Samman Nidhi Yojana 13th Installment/Kist Payment Date: किसानों को आर्थिक रूप से समृद्ध बनाने के लिए प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना लागू की गई है। इसके तहत सरकार की ओर से किसानों को आर्थिक मदद दी जाती है। अब खबर ये है कि जल्द ही सरकार द्वारा इस योजना की 13वीं किस्त (PM Kisan Samman Nidhi Yojana 13th Installment) जारी की जानी है। हालांकि इसको लेकर अभी तक सरकार ने कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की है।

प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि की 13वीं किस्त कब आएगी - इसका इंतजार हो रहा है। अनुमान लगाया जा रहा है कि फरवरी माह के अंदर ही किसानों को इस योजना के तहत मिलने वाली राशि प्राप्त हो जाएगी। अभी कयास यही लगाए जा रहे हैं कि 10 फरवरी के आस पास किसानों को योजना की प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि की 13वीं किस्त (PM Kisan Samman Nidhi Yojana 13th Installment) की लाभ राशि मिल जाएगी।

प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना क्या है

केंद्र सरकार की ओर से देश के किसानों को आर्थिक सहायता प्रदान करने हेतु इस योजना को लॉन्च किया गया था। 2014 में मोदी सरकार द्वारा किसानों की आय को दोगुना करने की घोषणा के बाद 2019 में इस योजना की शुरुआत हुई थी।

पीएम किसान सम्मान निधि (PM Kisan Samman Nidhi Yojana) के अंतर्गत किसान भाइयों को हर साल 6000 रुपयों की आर्थिक मदद दी जाती है। ये राशि 2000 रुपयों की 3 किस्तों में किसानों तक पहुंचाई जाती है। ये पैसे हर 4 महीने पूरे हो जाने पर ही मिलते हैं। पीएम किसान योजना की पहली किस्त 1 अप्रैल से 31 जुलाई के बीच मिलती है। वहीं दूसरी किस्त 1 अगस्त से 30 नवंबर के बीच और तीसरी 1 दिसंबर से 31 मार्च के बीच में कभी भी जारी की जा सकती है।

किसान सम्मान निधि का लाभ कैसे उठाएं

किसान सम्मान निधि का लाभ उठाने हेतु पति और पत्नी दोनों एक साथ इस योजना के लिए अपना नामांकन नहीं डाल सकते हैं। यानि की कृषि योग्य जमीन पति या पत्नी किसी के भी नाम हो, एक जमीन के लिए योजना का लाभ कोई एक ही व्यक्ति उठा सकता है।

इसी के साथ 13वीं किस्त की प्राप्ति के लिए सभी लाभार्थियों को ई केवायसी (E-KYC) करना अनिवार्य है। ऐसा न करने पर आपकी किस्त आने में रुकावट पैदा हो सकती है। ऐसा आप ऑनलाइन तथा ऑफलाइन दोनों ही तरीकों से करवा सकते हैं।

किसान सम्मान निधि का लाभ किसे मिलता है

  • किसान परिवार का कोई व्यक्ति अगर टैक्स भरता है, तो वो इस योजना का फायदा लेने के लिए अयोग्य माना जाएगा।
  • बिना कृषि की जमीन के आप इस योजना के लिए रजिस्टर नहीं कर सकते है। साथ ही जमीन आपके नाम होनी भी जरूरी है। तभी आपको स्कीम का लाभ मिलेगा।
  • सरकारी नौकरी वाले कृषि मालिक इस स्कीम से बाहर हैं।
  • सालाना 10000 रुपयों की पेंशन वाले किसान भी योजना के तहत अयोग्य माने जाएंगे।
  • रजिस्टर्ड डॉक्टर, इंजीनियर, सीए भी इस योजना से बाहर हैं।

How to do eKYC for PM Kisan Samman Nidhi Yojana

ऑफलाइन मोड में केवाईसी करवाने के लिए किसान अपने नजदीकी सीएससी सेंटर जा सकते हैं। साथ ही ऐसा आप योजना की आधिकारिक वेबसाइट https://pmkisan.gov.in/ पर जाकर भी अपने ई केवाईसी की प्रक्रिया पूर्ण कर सकते हैं।

भू सत्यापन भी है बेहद आवश्यक

प्रधानमंत्री की किसान सम्मान निधि का लाभ लेने के लिए किसानों को ई केवाईसी कराने के साथ साथ भू सत्यापन करवाना भी बहुत आवश्यक है। ऐसा न करने पर आपका नाम योजना की लिस्ट से बाहर किया जा सकता है। ऐसा होने पर आपको किसी भी तरह की कोई राशि नहीं मिलेगी। भू सत्यापन करने का उद्देश्य भूमिहीन और अपात्र लोगों को योजना का लाभ लेने से रोकने का है। ताकि जरूरतमंद गरीब किसानों को सरकार से कृषि के लिए आर्थिक सहायता मिल सके।

अगर आप किसान सम्मान निधि का लाभ लेना चाहते हैं और अभी तक अपनी भूमि का सत्यापन नहीं किया है। तो जल्द से जल्द अपने नजदीकी कृषि कार्यालय में जाकर आवेदन डालें।

टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article