यूटिलिटी

PM Kisan: प्रधानमंत्री किसान योजना के फर्जी लिंक से सावधान, ठगी का हो सकते हैं शिकार

प्रधानमंत्री किसान सम्मान योजना (PM Kisan) दुनिया की सबसे बड़ी डायरेक्ट बेनेफिट ट्रांसफर (DBT) योजनाओं में से एक है। देश के लगभग 8 करोड़ किसानों को इस योजना से लाभ हुआ है और किसान बहुत ही करीबी रूप से इस योजना पर नजर भी बनाये रहते हैं। लेकिन अब PM किसान योजना के नाम पर लोगों को साइबर ठगी का शिकार बनाने की कोशिश की जा रही है। इसे लेकर पुलिस ने चेतावनी भी जारी की है।

Image

प्रधानमंत्री किसान योजना के फर्जी लिंक से सावधान, ठगी का हो सकते हैं शिकार

Photo : iStock

PM Kisan: प्रधानमंत्री किसान सम्मान योजना (PM Kisan) दुनिया की सबसे बड़ी डायरेक्ट बेनेफिट ट्रांसफर (DBT) योजना है। यह योजना काफी तेजी से किसानों के बीच पॉपुलर हुई है और किसान बेहद करीबी रूप से इस योजना की हर अपडेट पर नजर भी रखते हैं। इसी पॉपुलैरिटी की वजह से PM किसान योजना के नाम पर लोगों के साथ ठगी की कोशिश की जा रही है। देश के लगभग 8 करोड़ किसान इस योजना का फायदा उठा चुके हैं। योजना के तहत किसानों को सालाना 6000 रुपये 3 किश्तों में दिए जाते हैं। इस पैसे का इस्तेमाल किसान खाद खरीदने, बीज खरीदने और खेती से संबंधित अन्य जरुरतों के लिए कर सकते हैं।

कैसे हो रही है ठगी?

दरअसल किसानों के फोन पर PM किसान ऐप (PM Kisan App) का एक फर्जी लिंक शेयर किया जा रहा है। इस लिंक पर क्लिक कर PM किसान ऐप को डाउनलोड किया जा सकता है। इस ऐप के डाउनलोड होते ही यह फोन को हैक कर लेता है। फोन के हैक होने से निजी के साथ-साथ आर्थिक हानि भी हो सकती है। यह मामला जोधपुर का है जहां किसानों को जमकर यह फर्जी लिंक शेयर किया गया था। इस मामले को देखते हुए पुलिस ने चेतावनी भी जारी कर दी है।

ऐसे करें अपना बचाव

PM किसान योजना के नाम पर होने वाली इस ठगी से बचने के लिए पुलिस ने चेतावनी जारी करते हुए फर्जी लिंक को शेयर न करने की सलाह दी है। व्हाट्सऐप या सोशल मीडिया पर आये PM किसान से संबंधित किसी भी लिंक पर क्लिक न करें वरना आप साइबर ठगी का शिकार हो सकते हैं। अपने PM किसान खाते से संबंधित जानकारी प्राप्त करने के लिए सिर्फ PM किसान की आधिकारिक वेबसाइट का ही इस्तेमाल करें। ऐप डाउनलोड करना हो तो गूगल प्ले स्टोर से ही डाउनलोड करें किसी भी अनजान लिंक पर क्लिक न करें।

pawan mishra
Pawan Mishra author

पवन कुमार मिश्रा Timesnowhindi.com के साथ फरवरी 2024 से बतौर सीनियर कॉपी एडिटर के रूप में जुड़े हैं। जन्म दिल्ली में हुआ और शिक्षा भी यहीं से पूरी की है। कारों से खास प्रेम है और ऑटोमोबाइल जगत से संबंधित हर छोटी-बड़ी अपडेट पर अपनी नजर रखते हैं और लोगों को गाड़ियों से संबंधित आवश्यक जानकारी प्रदान करते हैं। इसके साथ ही लोगों की आम समस्याओं और समस्याओं के समाधान के बारे में यूटिलिटी सेक्शन में भी लिखते हैं। संगीत में काफी रूचि है और व्यस्त न होने पर गाने गुनगुनाते या सुनते हुए नजर आते हैं। घूमने का भी काफी शौक है और प्रकृति से काफी लगाव भी। रामजस कॉलेज से हिंदी साहित्य में स्नातक की डिग्री प्राप्त की है और इससे पहले बिजनेसवर्ल्ड हिंदी में बतौर सब-एडिटर भी काम कर चुके हैं। पिछले 3.5 सालों से मीडिया इंडस्ट्री में मौजूद हैं।

और पढ़ें
End of Article