यूटिलिटी

PM Kisan: खाते में पैसे भी नहीं आए और स्टेटस भी चेक नहीं हो पा रहा? आखिर क्या है दिक्कत?

PM kisan 22nd Installment Beneficiary Status: जब भी कोई बेनिफिशियरी स्टेटस चेक कर रहा है तो उसका रजिस्ट्रेशन नंबर गलत बताया जा रहा है। इसके अलावा यदि कोई अपना रजिस्ट्रेशन नंबर चेक करने की कोशिश कर रहा है तो ओटीपी ही नहीं आ रहा है और यदि ओटीपी आ रहा है तो साइट ओटीपी को गलत बता रही है।

Image

PM kisan 22nd installment beneficiary status check

पीएम किसान योजना की 22वीं किस्त जारी कर दी गई है। इसके तहत 9 करोड़ से अधिक किसानों के खाते में 18,000 रुपये से अधिक रुपये भेजे गए हैं, हालांकि अभी भी कई किसान ऐसे हैं जिन्हें पीएम किसान की 22वीं किस्त के पैसे नहीं मिले हैं। सबसे बड़ी दिक्कत यह हो रही है कि ये किसान अपना स्टेटस भी चेक नहीं कर पा रहे हैं। आइए जानते हैं वजह....

पीएम किसान की वेबसाइट डाउन

पीएम किसान योजना का स्टेटस चेक करने के दो तरीके हैं। पहला तरीका पीएम किसान की आधिकारिक वेबसाइट के जरिए है और दूसरा पीएम किसान मोबाइल ऐप के जरिए, लेकिन अभी समस्या यह है कि पीएम किसान का मोबाइल ऐप और वेबसाइट दोनों काम नहीं कर रहे हैं।

क्या हो रही है दिक्कत?

सबसे पहले मोबाइल ऐप की बात करें तो पीएम किसान मोबाइल ऐप में कई लोग लॉगिन ही नहीं कर पा रहे हैं। हमारी टीम ने इसे चेक किया तो पाया कि ऐप ओपन ही नहीं हो रहा है। अब पीएम किसान की वेबसाइट की बात करें तो वेबसाइट की भी यही हालत है।

जब भी कोई बेनिफिशियरी स्टेटस चेक कर रहा है तो उसका रजिस्ट्रेशन नंबर गलत बताया जा रहा है। इसके अलावा यदि कोई अपना रजिस्ट्रेशन नंबर चेक करने की कोशिश कर रहा है तो ओटीपी ही नहीं आ रहा है और यदि ओटीपी आ रहा है तो साइट ओटीपी को गलत बता रही है।

सरकार की ओर से कोई बयान नहीं

पीएम किसानी की वेबसाइट और मोबाइल ऐप में आ रही दिक्कतें को लेकर लोग लगातार सोशल मीडिया पर शिकायतें कर रहे हैं लेकिन सरकार ने अभी तक इस पर कोई बयान नहीं दिया है, हालांकि ऐसा पहली बार नहीं हुआ है। इससे पहले भी पीएम किसान की किस्त आने के बाद वेबसाइट और मोबाइल ऐप में दिक्कतें आई हैं।

करना होगा इंतजार

यदि आप भी पीएम किसान योजना के लाभार्थी हैं और आपको पैसे नहीं मिले हैं तो आपको थोड़ा इंतजार करना पड़ सकता है, उसके बाद ही आप अपना स्टेटस चेक कर पाएंगे कि आपको पैसे क्यों नहीं मिले। यदि आपकी फार्मर आईडी नहीं बनी है तो उसे पहले जरूर बनवा लें, बाकि इंतजार के आपके पास कोई विकल्प नहीं है।

Pradeep Pandey
प्रदीप पाण्डेयauthor

प्रदीप पाण्डेय टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में टेक और ऑटो बीट पर कंटेंट तैयार करते हैं। डिजिटल मीडिया में 10 वर्षों के अनुभव के साथ प्रदीप तकनीक की दुनिया को समझने और उसे आम पाठकों तक सरल व उपयोगी रूप में पहुंचाने के लिए जाने जाते हैं। प्रदीप अब तक 11,000 से अधिक आर्टिकल्स लिख चुके हैं। वह गैजेट रिव्यू, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, टेक टिप्स और नवीनतम टेक इनोवेशन पर लगातार काम करते हैं। एआई टूल्स पर एक्सपेरिमेंट करना, नए ऐप्स टेस्ट करना और टेक से जुड़े प्रैक्टिकल सॉल्यूशंस खोजने में उनकी खास रुचि है।

और पढ़ें
End of Article