यूटिलिटी

Power Demand: देश में बिजली की जबरदस्त डिमांड, भीषण गर्मी की वजह से टूटे सारे रिकॉर्ड

  • Authored by: Rohit Ojha
  • Updated May 24, 2024, 04:45 PM IST

Power Demand: बिजली मंत्रालय की तरफ से जारी आंकड़ों के मुताबिक, बिजली की अधिकतम मांग या दिन में सबसे अधिक आपूर्ति गुरुवार को 236.59 गीगावाट दर्ज की गई, जो इस साल गर्मी के मौसम में सबसे अधिक है। ​22 मई को बिजली की अधिकतम मांग इस सत्र में 235.06 गीगावाट के उच्च स्तर पर पहुंच गई थी।

Image

Power Demand

Photo : PTI

Power Demand: देश के विभिन्न हिस्सों में पड़ रही भीषण गर्मी की वजह से बिजली की अधिकतम मांग को 236.59 गीगावाट पर पहुंच गई जो इस मौसम में सबसे अधिक है। गर्मी से राहत के लिए घरों एवं दफ्तरों में एयर कंडीशनर और कूलर का इस्तेमाल बढ़ने से बिजली की खपत बढ़ रही है। बिजली मंत्रालय की तरफ से जारी आंकड़ों के मुताबिक, बिजली की अधिकतम मांग या दिन में सबसे अधिक आपूर्ति गुरुवार को 236.59 गीगावाट दर्ज की गई, जो इस साल गर्मी के मौसम में सबसे अधिक है।

मैक्सिमम डिमांड

इससे पहले बुधवार यानी 22 मई को बिजली की अधिकतम मांग इस सत्र में 235.06 गीगावाट के उच्च स्तर पर पहुंच गई थी। अब तक का सर्वाधिक बिजली खपत रिकॉर्ड सितंबर, 2023 में 243.27 गीगावाट का है। लेकिन इस साल पड़ रही भीषण गर्मी को देखते हुए यह रिकॉर्ड टूटने की संभावना है। बिजली मंत्रालय ने इस साल गर्मी में बिजली की अधिकतम मांग 260 गीगावाट तक पहुंचने का अनुमान जताया है।

बिजली डिमांड का आंकड़ा

इस महीने की शुरुआत में, बिजली मंत्रालय ने मई के लिए दिन के समय 235 गीगावाट और शाम के समय 225 गीगावाट की बिजली मांग रहने का अनुमान जताया था। वहीं, जून के महीने में बिजली की खपत दिन में 240 गीगावाट और शाम के समय 235 गीगावाट रहने का अनुमान है। आंकड़ों से पता चलता है कि अप्रैल, 2024 में गर्मी का मौसम शुरू होने के बीच अधिकतम बिजली की मांग 224.18 गीगावाट थी। वहीं मार्च में यह 221.82 गीगावाट, फरवरी में 222.16 गीगावाट और जनवरी में 223.51 गीगावाट रही थी।

बिजली की मैक्सिमम सप्लाई

मई के दौरान अधिकतम आपूर्ति छह मई को 233 गीगावाट और 21 मई को 233.80 गीगावाट तक पहुंच गई। पिछले साल मई में यह 221.42 गीगावाट दर्ज की गई थी। पिछले सप्ताह 18 मई को बिजली की अधिकतम आपूर्ति 229.57 गीगावाट तक पहुंच गई, जबकि 15, 16 और 17 मई को यह लगभग 226 गीगावाट थी। चार मई को अधिकतम आपूर्ति 229.77 गीगावाट और 20 मई को 228.71 गीगावाट थी।

टूट सकते हैं सारे रिकॉर्ड

उद्योग विशेषज्ञों का मानना है कि बिजली की मांग सितंबर 2023 में दर्ज 243.27 गीगावाट के सर्वकालिक उच्च स्तर को पार करने की दिशा में जा सकती है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) का अनुमान है कि भारत में इस साल अधिक गर्मी और अधिक लू वाले दिन देखने को मिलेंगे। इसके लिए जिम्मेदार अल नीनो की स्थिति मई तक जारी रहने का अनुमान जताया गया है।

Rohit Ojha
Rohit Ojhaauthor

<p>रोहित ओझा Timesnowhindi.com में बतौर सीनियर कॉरस्पॉडेंट सितंबर 2023 से काम कर रहे हैं। यहां पर वो बिजेनस और यूटिलिटी की खबरों पर काम करते हैं। मीडिया इंडस्ट्री में पांच साल से अधिक का अनुभव। चुनावी खबरों से शुरू हुआ पत्रकारिता का सफर फिलहाल स्टॉक मार्केट, इकोनॉमी और पर्सनल फाइनेंस की खबरों के साथ जारी है। डेस्क और फील्ड दोनों में ही काम करने का तजुर्बा। टाइम्स नाऊ नवभारत से पहले अलग-अलग मीडिया संस्थानों में अलग-अलग बीट पर काम कर चुके हैं। अमर उजाला, टीवी9 हिंदी, इंडिया टीवी, आज तक जैसे मीडिया संस्थान में अलग-अलग बीट पर काम कर चुके हैं। स्टॉक मार्केट और इकोनॉमी के साथ-साथ देश की सियासी घटनाओं पर लिखने का अनुभव है। 2019 के आम चुनाव से लेकर तमाम विधानसभा की चुनावी खबरों पर काम किया है। 2019 का क्रिकेट वर्ल्ड कप और आईपीएल की खबरों पर भी काम किया है। किस्से-कहानियों में मन लगता है। शारदा यूनिवर्सिटी से मास-कम्युनिकेशन और जर्नलिज्म किया है। गृह जनपद- बक्सर। साहित्य, सियासत और सिनेमा पर लिखना-पढ़ना खूब पसंद है।</p>

और पढ़ें
End of Article