यूटिलिटी

ATM से पैसे निकालने के लिए PIN की जरूरत खत्म, Face ID से हो जाएगा काम

ATM Withdrawal With Face ID: अभी तक हम ATM से पैसे निकालने के लिए पिन का इस्तेमाल कर रहे थे लेकिन अब Face ID और Fingerprint का इस्तेमाल करके एटीएम से पैसे निकाले जा सकेंगे। आइए जानते हैं कैसे...

Image

ATM से पैसे निकालने के लिए PIN की जरूरत खत्म, Face ID से हो जाएगा काम/photo-AI

ATM Withdrawal With Face ID: बायोमेट्रिक ऑथेंटिकेशन अब धीरे-धीरे सभी जगह लागू किया जा रहा है। आधार कार्ड में तो पहले से ही है और अब स्मार्टफोन से लेकर स्मार्ट लॉक तक में फिंगरप्रिंट का इस्तेमाल हो रहा है, लेकिन अब आप बायोमेट्रिक ऑथेंटिकेशन के जरिए ATM से भी पैसे निकाल सकेंगे।

आपको सुनने में थोड़ा अजीब लग रहा होगा लेकिन यही सच है कि Paytm ने अपने प्लेटफॉर्म पर एक नया सिक्योरिटी फीचर लॉन्च किया है। अब यूजर्स UPI पेमेंट, बैलेंस चेक और ATM से कैश निकासी के लिए Face ID और Fingerprint जैसे बायोमेट्रिक ऑथेंटिकेशन का इस्तेमाल कर सकेंगे।

बिना कार्ड के ATM से कैश निकासी

नई सुविधा के तहत यूजर्स अब बिना ATM कार्ड के भी कैश निकाल सकेंगे। इसके लिए उन्हें Paytm ऐप से QR कोड स्कैन करना होगा और Face ID, Fingerprint या UPI PIN से वेरिफिकेशन करना होगा। इस प्रक्रिया से कार्ड की जरूरत खत्म हो जाएगी और धोखाधड़ी का खतरा भी कम होगा।

रोजमर्रा के लेनदेन में बढ़ी सुरक्षा

कायदे से देखा जाए तो यह फीचर रोजमर्रा के ट्रांजैक्शन को सुरक्षित बनाने के लिए लाया गया है। अब यूजर्स पेमेंट, बैलेंस चेक और ATM विदड्रॉल के दौरान अपने स्मार्टफोन के बायोमेट्रिक लॉक का उपयोग कर सकेंगे। इससे डेटा प्राइवेसी और सिक्योरिटी दोनों मजबूत होंगे।

ऐसे करें ATM से कैश विदड्रॉल

Paytm ऐप के जरिए कैश निकालने के लिए सबसे पहले अपने UPI अकाउंट को ऐप से लिंक करना होगा। इसके बाद किसी भी सपोर्टेड ATM पर जाकर ‘UPI Cash Withdrawal’ या ‘Cardless Withdrawal’ ऑप्शन चुनें। स्क्रीन पर दिख रहे QR कोड को स्कैन करें, राशि दर्ज करें और UPI PIN या बायोमेट्रिक से वेरिफाई करें। वेरिफिकेशन के बाद ATM से तुरंत कैश मिल जाएगा।

Paytm Brings Cardless ATM Withdrawals with Face ID

Paytm Brings Cardless ATM Withdrawals with Face ID

ऐसे एक्टिव करें Face ID और Fingerprint

यूजर्स Paytm ऐप में जाकर प्रोफाइल सेक्शन खोलें और ‘Pay with Fingerprint/Face ID’ विकल्प को चुनें। इसके बाद अपने बैंक अकाउंट का चयन करें और बायोमेट्रिक सेटअप पूरा करें। एक बार एक्टिव होने के बाद यूजर्स आसानी से भुगतान कर सकेंगे। उन लोगों के लिए यह सुविधा खासतौर पर फायदेमंद होगी, जो बिना कार्ड के ट्रांजैक्शन करना चाहते हैं।

Pradeep Pandey
प्रदीप पांडेय author

प्रदीप पाण्डेय टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में टेक और ऑटो बीट पर कंटेंट तैयार करते हैं। डिजिटल मीडिया में 10 वर्षों के अनुभव के साथ प्रदीप तकनीक की दुनिय... और देखें

End of Article