यूटिलिटी

PAN Card New Rules: पैन कार्ड बनवाने का सबसे शानदार मौका, 1 अप्रैल से बदलने वाला है नियम

PAN CARD New Rule From 1 April 2026: अब सिर्फ आधार के जरिए PAN बनवाना संभव नहीं होगा। नए नियमों के तहत आवेदकों को जन्मतिथि प्रमाण के लिए अतिरिक्त दस्तावेज जमा करने होंगे, जिससे वेरिफिकेशन प्रक्रिया और मजबूत की जा सके।

Image

pan card new rules 2026 hindi

यदि आपके पास भी पैन कार्ड नहीं है या आपके घर में किसी के पास पैन कार्ड नहीं है तो आपके लिए बहुत ही जरूरी खबर है। हम ऐसा इसलिए कह रहे हैं, क्योंकि 1 अप्रैल 2026 से PAN Card के लिए आवेदन प्रक्रिया में महत्वपूर्ण बदलाव होने जा रहे हैं। अब सिर्फ आधार के जरिए PAN बनवाना संभव नहीं होगा। नए नियमों के तहत आवेदकों को जन्मतिथि प्रमाण के लिए अतिरिक्त दस्तावेज जमा करने होंगे, जिससे वेरिफिकेशन प्रक्रिया और मजबूत की जा सके।

इन दस्तावेजों की होगी जरूरत

नए नियम लागू होने के बाद PAN आवेदन के लिए बर्थ सर्टिफिकेट, वोटर आईडी, 10वीं की मार्कशीट, पासपोर्ट या ड्राइविंग लाइसेंस जैसे दस्तावेज अनिवार्य होंगे, हालांकि 31 मार्च 2026 तक लोग केवल आधार के जरिए PAN के लिए आवेदन कर सकते हैं, लेकिन इसके बाद प्रक्रिया सख्त हो जाएगी।

टैक्सपेयर्स के लिए नए नियम

ये बदलाव नए इनकम टैक्स नियम 2026 के तहत लागू किए जा रहे हैं। इसका उद्देश्य टैक्स सिस्टम को आसान बनाना और वित्तीय लेन-देन की निगरानी को बेहतर करना है। नए PAN फॉर्म भी जारी किए जाएंगे, जिनमें पहले से अधिक जानकारी देनी होगी और यह अपडेटेड इनकम टैक्स कानून के अनुरूप होंगे।

किन ट्रांजेक्शन में जरूरी होगा PAN?

नए नियमों के तहत वित्तीय लेन-देन में PAN की जरूरत से जुड़े नियम भी बदले गए हैं। अब सालभर में 10 लाख रुपये से अधिक कैश जमा या निकासी पर PAN जरूरी होगा। प्रॉपर्टी खरीदने के लिए PAN की सीमा 10 लाख से बढ़ाकर 20 लाख रुपये कर दी गई है। वहीं वाहन खरीद पर 5 लाख रुपये से अधिक की कीमत होने पर PAN जरूरी होगा। होटल में 1 लाख रुपये से ज्यादा भुगतान पर भी PAN देना होगा।

छोटे लेन-देन में राहत, बड़े पर सख्ती

सरकार का मकसद छोटे ट्रांजेक्शन में लोगों को राहत देना है, जबकि बड़े लेन-देन पर सख्त निगरानी रखना है। इससे एक ओर जहां कागजी प्रक्रिया कम होगी, वहीं दूसरी ओर टैक्स चोरी और गलत इस्तेमाल पर रोक लगेगी।

क्यों जरूरी हैं ये बदलाव?

इन नए नियमों से पारदर्शिता बढ़ेगी और टैक्स सिस्टम ज्यादा प्रभावी बनेगा। साथ ही, वित्तीय गतिविधियों की ट्रैकिंग आसान होगी, जिससे सरकार को सही जानकारी मिल सकेगी।

क्या करें टैक्सपेयर्स?

अगर आप PAN कार्ड बनवाने की सोच रहे हैं, तो 31 मार्च 2026 से पहले आवेदन करना आसान रहेगा क्योंकि तब केवल आधार से प्रक्रिया पूरी हो जाएगी। इसके बाद आवेदन करने के लिए जरूरी दस्तावेज पहले से तैयार रखना बेहतर होगा, ताकि किसी तरह की देरी या परेशानी से बचा जा सके।

Pradeep Pandey
प्रदीप पाण्डेयauthor

प्रदीप पाण्डेय टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में टेक और ऑटो बीट पर कंटेंट तैयार करते हैं। डिजिटल मीडिया में 10 वर्षों के अनुभव के साथ प्रदीप तकनीक की दुनिया को समझने और उसे आम पाठकों तक सरल व उपयोगी रूप में पहुंचाने के लिए जाने जाते हैं। प्रदीप अब तक 11,000 से अधिक आर्टिकल्स लिख चुके हैं। वह गैजेट रिव्यू, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, टेक टिप्स और नवीनतम टेक इनोवेशन पर लगातार काम करते हैं। एआई टूल्स पर एक्सपेरिमेंट करना, नए ऐप्स टेस्ट करना और टेक से जुड़े प्रैक्टिकल सॉल्यूशंस खोजने में उनकी खास रुचि है।

और पढ़ें
End of Article