Aadhaar ATM: अगर आपको नकदी की तत्काल जरूरत है। लेकिन आपके पास बैंक या एटीएम जाने का समय नहीं है, तो आप इंडिया पोस्ट पेमेंट्स बैंक (IPPB) ऑनलाइन आधार एटीएम (AePS) सर्विस का उपयोग कर अपने घर पर आसानी से नकदी प्राप्त कर सकते हैं। एक्स (पहले ट्विटर) पर इंडिया पोस्ट पेमेंट्स बैंक के पोस्ट के अनुसार, आप इस सर्विस का इस्तेमाल कैश प्राप्त करने के लिए कर सकते हैं। आधार इनेबल्ड पेमेंट सिस्टम (AePS) के जरिए कोई भी व्यक्ति आधार से लिंक बैंक अकाउंट से कैश निकालने के लिए अपने बायोमेट्रिक का उपयोग कर सकता है। ग्राहक एटीएम या बैंक में जाए बिनाAePS का उपयोग कर छोटी राशि निकाल सकते हैं, जिससे समय की बचत होती है।
बैंकिंग ट्रांजेक्शन की अनुमति
IPPB एफएक्यू के अनुसार, आधार इनेबल्ड पेमेंट सिस्टम एक पेमेंट सर्विस है। यह बैंक ग्राहक को अपने आधार लिंक बैंक खाते तक पहुंचने और शेष राशि की पूछताछ, नकदी जैसे बुनियादी बैंकिंग ट्रांजेक्शन की अनुमति देती है। आप बिजनेस कॉरेस्पोंडेंट के जरिए पैसों की निकासी आधार की मदद से कर सकते हैं।
बिजनेस कॉरेस्पोंडेंट क्या है
एनपीसीआई के अनुसार, बिजनेस कॉरेस्पोंडेंट (BC) एक अप्रूव्ड बैंक एजेंट है। बैंक बिजनेस कॉरेस्पोंडेंट सर्विस का लाभ उठाने के इच्छुक किसी भी बैंक ग्राहक को माइक्रोएटीएम (टर्मिनल) का उपयोग करके बुनियादी बैंकिंग सेवा प्रदान करता है।
- कैश की निकासी
- बैलेंस पूछताछ
- मिनी स्टेटमेंट
- आधार से आधार फंड ट्रांसफर
ट्रांजेक्शन के लिए क्या है शर्त
ट्रांजेक्शन के लिए आधार कार्ड अनिवार्य नहीं है। लेकिन ट्रांजेक्शन के लिए आधार नंबर का बैंक खाते से लिंक होना जरूरी है। ट्रांजेक्शन मुख्य रूप से एम-एटीएम पर उपलब्ध होगी। मोबाइल अलर्ट के लिए रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर ग्राहक को आईपीपीबी के साथ-साथ उसके बैंक से एक एसएमएस भी प्राप्त होगा। अगर ग्राहक सर्विस एक्सेस प्वाइंट का पर ट्राजेक्शन समेत अन्य सेवाओं का लाभ उठाता है, तो लेनदेन पर किसी भी तरह का शुल्क नहीं लगेगा। हालांकि, डोरस्टेप सेवा शुल्क ग्राहक पर लागू होगा।
