यूटिलिटी

दिल्ली एयरपोर्ट के T1 से T3 सामान ले जाने के लिए नहीं करना होगा चेक इन, अब और आसान होगा सफर

दिल्ली के इंदिरा गांधी अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे से यात्रा करना अब और आसान होने वाला है। पहले टर्मिनल 1 पर उतरकर टर्मिनल 3 से दूसरी फ्लाइट पकड़ने के लिए यात्रियों को सामान ले जाने के लिए फिर से 'चेक-इन' करना पड़ता था लेकिन अब जल्द ही यह समस्या खत्म होने वाली है। अब यात्रियों का सामान सीधा टर्मिनल 1 से टर्मिनल 3 पहुंच जाएगा।

Image

दिल्ली हवाई अड्डा

Photo : iStock

Delhi Airport: दिल्ली के इंदिरा गांधी अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे के टर्मिनल-1 पर उतरकर टर्मिनल-3 से दूसरी फ्लाइट में सवार होने वाले यात्रियों को जल्द ही अपना दोबारा 'चेक-इन' करके अपना सामान नहीं ले जाना पड़ेगा।हवाई अड्डे को ऑपरेट करने वाली कंपनी 'डायल' यात्रियों के सामान को एयरपोर्ट के अंदर ही टर्मिनल 1 से टर्मिनल 3 तक ट्रांसफर करने की योजना बना रही है।

BCAS की मंजूरी का है इंतजार

मामले की जानकारी रखने वाले अधिकारियों ने बताया कि दिल्ली इंटरनेशनल एयरपोर्ट लिमिटेड (DIAL) को इस संबंध में नागर विमानन सुरक्षा ब्यूरो (बीसीएएस) की मंजूरी का इंतजार है। प्रस्ताव को मंजूरी मिलने के बाद टर्मिनल-1 से टर्मिनल-3 के बीच यात्रियों के 'चेक-इन' सामान को एयरपोर्ट के भीतर ही ट्रांसफर किया जा सकेगा।

साथ नहीं ले जाना होगा सामान

अधिकारियों ने कहा कि इसी तरह, अंतरराष्ट्रीय फ्लाइट पकड़ने वाले यात्रियों के लिए टर्मिनल-3 से टर्मिनल-1 तक अंदर ही अंदर सामान को ट्रांसफर किये जाने पर भी विचार किया जाएगा। इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे (IGIA) पर अंतरराष्ट्रीय उड़ानें टर्मिनल-3 से संचालित होती हैं। एक बार नयी व्यवस्था लागू होने के बाद यात्रियों को टर्मिनल-3 से 'कनेक्टिंग फ्लाइट' लेते समय अपना सामान साथ नहीं ले जाना होगा।

इनपुट: भाषा

pawan mishra
Pawan Mishra author

पवन कुमार मिश्रा Timesnowhindi.com के साथ फरवरी 2024 से बतौर सीनियर कॉपी एडिटर के रूप में जुड़े हैं। जन्म दिल्ली में हुआ और शिक्षा भी यहीं से पूरी की है। कारों से खास प्रेम है और ऑटोमोबाइल जगत से संबंधित हर छोटी-बड़ी अपडेट पर अपनी नजर रखते हैं और लोगों को गाड़ियों से संबंधित आवश्यक जानकारी प्रदान करते हैं। इसके साथ ही लोगों की आम समस्याओं और समस्याओं के समाधान के बारे में यूटिलिटी सेक्शन में भी लिखते हैं। संगीत में काफी रूचि है और व्यस्त न होने पर गाने गुनगुनाते या सुनते हुए नजर आते हैं। घूमने का भी काफी शौक है और प्रकृति से काफी लगाव भी। रामजस कॉलेज से हिंदी साहित्य में स्नातक की डिग्री प्राप्त की है और इससे पहले बिजनेसवर्ल्ड हिंदी में बतौर सब-एडिटर भी काम कर चुके हैं। पिछले 3.5 सालों से मीडिया इंडस्ट्री में मौजूद हैं।

और पढ़ें
End of Article